उत्तर प्रदेशमऊ

पीएम मोदी विश्वपटल पर एक मजबूत नेता : दिनेश प्रताप सिंह

मऊ। भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के सफलतापूर्वक आठ वर्ष पूर्ण करने के उपलक्ष्य में पुरानी तहसील स्थित आर एस पैलेस में दिन में बुधवार को गरीब कल्याण जनसभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश सरकार में राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार दिनेश प्रताप सिंह तथा विशिष्ट अतिथि राकेश राठौर राज्य मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार रहे।

जनपद मुख्यालय के पुरानी तहसील स्थित एस आर पैलेस के प्रांगण में आयोजित गरीब कल्याण जनसभा में उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री उद्यान विभाग स्वतंत्र प्रभार दिनेश प्रताप सिंह ने मोदी सरकार के आठ वर्ष की उपलब्धियों का बखान करने के साथ ही विपक्ष तथा विपक्षी नेताओं पर निशाना साधा। मुख्य अतिथि ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को विश्वपटल पर एक मजबूत नेता बताया तथा कहा की पिछली सरकारों ने देश को कमजोर करने का कार्य किया था, जबकि प्रधानमंत्री मोदी ने देश को विकास की राह पर ले जाने के साथ पूरी दुनिया में भारत का मान बढ़ाने का काम किया है।

मुख्य अतिथि का भाषण तमाम सरकारी योजनाओं पर प्रकाश डालने से शुरू हुआ। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की पिछली सरकारों में एक रुपये जनता के लिए भेजे जाते हैं तो पंद्रह पैसे ही जनता तक पहुंचते हैं। अब ऐसा नहीं है। अब सौ फीसदी पैसा आखिरी पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक पहुंचता है। प्रधानमंत्री का कहना है कि न खाऊंगा और न खाने दूंगा। श्री सिंह ने कहा कि कांग्रेस और नेहरू परिवार ने देश का बंटाधार किया। विपक्षी सरकारों में गरीबों को मात्र वोट बैंक समझा जाता था। उन्होंने आगे कहा कि नरेंद्र मोदी चौबीस घंटे, सातों दिन काम करते हैं। फ्री राशन, फ्री वैक्सीन, कोरोना काल में किसी को भूखा नहीं सोने दिया। पिछड़ों को सम्मान मिला। मुस्लिम समाज की औरतों को तीन तलाक से मुक्ति दिलाई। कश्मीर से अनुच्छेद 370 को हटाया।

विशिष्ट अतिथि तथा राज्य मंत्री राकेश राठौर ने अपने संबोधन के द्वारा सपा सरकार को घेरा तथा कहा कि पहले कांवड़ यात्रा और त्योहारों पर बिजली नहीं मिलती थी। सिर्फ ईद और बकरीद पर भी बिजली मिलती थी। अब हर त्योहार पर सभी वर्गों को बिजली मिलती है। किसी भी तरह का भेदभाव हमारी सरकार द्वारा नहीं किया जाता है। प्रदेश में भाजपा सरकार बनने के बाद कानून व्यवस्था मजबूत हुई है। अब प्रदेश में शांति है। अराजक तत्वों पर कठोर कार्रवाई हो रही है। जिला प्रभारी सहजानंद राय ने सभा में आए लोगों से कहा कि नरेंद्र मोदी जैसी शख्सियत कभी-कभी जन्म लेती है। इसलिए मोदी और योगी का साथ हमें पूरी ताकत से देते रहना है।

भाजपा जिलाध्यक्ष ने अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में कहा कि प्रदेश की जनता ने हमारी सरकार द्वारा चलाई गई जनकल्याणकारी योजनाओं पर विश्वास जताते हुए फिर भाजपा पर भरोसा जताया। कार्यक्रम का संचालन संयोजक अरिजित सिंह ने किया। जनसभा को विधायक रामविलास चौहान, जिलापंचायत अध्यक्ष मनोज राय, पूर्व सांसद हरिनारायण राजभरआदि ने भी संबोधित किया।

Zee NewsTimes

Founded in 2018, Zee News Times has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button