उत्तर प्रदेशराज्यलखनऊ

लखनऊ में धर्म परिवर्तन का गंदा खेल, हिंदू युवक की पत्नी, साली और उसकी 5 साल की बेटी को भगा ले गया मुस्लिम युवक

लखनऊ: यूपी की राजधानी लखनऊ में धर्म परिवर्तन का गंदा खेल खेलने वाले एक शख्स का पता लगा है। मामला मड़ियाव का है। यहां एक हिंदू युवक के घर में घुसकर धर्म परिवर्तन करवाने की पूरी कोशिश की गई है। आरोपी की पहचान सलमान शेख के रूप में हुई है।

क्या है पूरा मामला?

सलमान शेख नाम का आरोपी, हिंदू युवक की पत्नी, साली और उसकी 5 साल की बेटी को भगा ले गया है। घटना को अंजाम देने के लिए लंबी साजिश रची गई। पीड़ित पति अनिल जब काम पर जाता था, तब सलमान, अनिल की पत्नी और साली को ‘इस्लाम कबूल’ करने की तालीम देता था।

अनिल का आरोप है,  “सलमान, मेरी गैर हाजिरी में पत्नी और साली को इस्लाम कबूल करने के लिए प्रेरित करता था।” सलमान ने मजहबी माइंडवॉशिंग इस कदर की, कि अनिल की 5 साल की बेटी को भी ले गया। इस मामले में मड़ियाव थाने में एफआईआर दर्ज की गई है।

हालही में सामने आया था छांगुर बाबा का मामला

छांगुर बाबा उर्फ जमालुद्दीन को एटीएस ने लखनऊ से गिरफ्तार किया था। उस पर आरोप है कि उसने लालच देकर बड़ी संख्या में लोगों का अवैध धर्मांतरण कराया है। छांगुर बाबा लव जिहाद बिग्रेड चला रहा था। छांगुर ने रशीद नाम के शख्स को लव जिहाद बिग्रेड का कमांडर बनाया था। रशीद छांगुर का गाजी था। छांगुर उसे गाजी कहकर ही बुलाता था। रशीद धर्मांतरण के लिए गाजी का काम कर रहा था।

इस बाबा को लेकर सीएम योगी का भी बयान सामने आया था। सीएम योगी ने कहा था, “आपने देखा होगा किस प्रकार की साजिशें हो रही हैं। अभी बलरामपुर में हम लोगों ने बड़ी कार्रवाई को आगे बढ़ाया। आपने देखा होगा, उसने रेट तय किए, धर्मांतरण के कार्यक्रम को कैसे आगे बढ़ाना है। हिंदुओं में, ब्राह्मणों में, क्षत्रियों में, सिखों में, ओबीसी जातियों में, अनुसूचित जाति-जनजाति के लोगों में, लोगों को कैसे धर्मांतरण करना है, सबके रेट उसने तय किए हुए थे। विदेशों से धनराशि आ रही थीं।”

Zee NewsTimes

Founded in 2018, Zee News Times has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button