उत्तर प्रदेशबड़ी खबर
LPG सिलिंडर संकट से लोकभवन कैंटीन बंद, कर्मचारियों की परेशानी


LPG सिलिंडर की आपूर्ति बाधित होने के कारण लोकभवन की कैंटीन पर ताला लग गया है, जिससे अधिकारियों और कर्मचारियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रोजाना कैंटीन पर निर्भर रहने वाले कर्मचारियों के लिए भोजन की व्यवस्था अचानक प्रभावित हो गई है, जिससे उनके दैनिक कार्यों पर भी असर पड़ रहा है।
सूत्रों के अनुसार, गैस की नियमित आपूर्ति न होने के चलते कैंटीन संचालकों को यह कदम उठाना पड़ा। कर्मचारियों को अब बाहर से भोजन मंगवाना या अन्य विकल्प तलाशने पड़ रहे हैं, जिससे समय और खर्च दोनों बढ़ गए हैं। इस स्थिति को लेकर कर्मचारियों में नाराजगी देखी जा रही है, वहीं प्रशासन से जल्द समाधान की उम्मीद जताई जा रही है, ताकि व्यवस्था सामान्य हो सके।