उत्तर प्रदेशलखनऊ

03 मई से 3 दिवसीय उत्तराखंड दौरे पर सीएम योगी, पैतृक गांव पंचूर जाकर पूरा करेंगे मां-बहन से किया वादा

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्याथ का तीन दिवसीय उत्तराखंड दौरा शुरू हो जाएगा। यूपी के मुख्यमंत्री के रूप में दूसरी पारी शुरू करने वाले योगी आदित्यनाथ लम्बे समय बाद अपने पैतृक गांव जाएंगे।  इस दौरान वह अपने पैतृक गांव पंचूर के साथ गृह ब्लाक यमकेश्वर भी जाएंगे। इसके साथ ही हरिद्वार में उत्तर प्रदेश के पर्यटक आवास गृह का लोकार्पण करेंगे। उत्तराखंड के तीन दिन तीन के दौरे में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ यमकेश्वर पहुंचने के बाद अपनी मां से मिलने गांव पंचूर जाएंगे।

कोरोना के दौरान नहीं जा पाए थे गांव

सीएम योगी आदित्यनाथ कोरोना संक्रमण काल के दौरान 20 अप्रैल 2020 को पिता आनंद सिंह बिष्ट के निधन के बाद उनके अंतिम दर्शन करने अपने पैतृक गांव पंचूर नहीं जा सके थे। जिसे उनको काफी मलाल भी था इसलिए उन्होंने अपनी मां को पत्र भेजकर मिलने का वादा किया था कि वह अपने पैतृक गांव आएंगे।

आखिरी बार 2017 में गए थे योगी पंचूर

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मूल गांव पंचूर में उनकी मां सावित्री देवी, छोटे भाई महेन्द्र सिंह बिष्ट और बड़े भाई मानवेन्द्र सिंह बिष्ट का परिवार रहता है। इस दौरे से पहले योगी आदित्यनाथ 11 फरवरी 2017 को आखिरी बार अपने घर गए थे। तब से उनकी मां, भाई-बहन मिलने के लिए इंतजार कर रहे है।

योगी आदित्यनाथ पिता आनंद सिंह बिष्ट के निधन पर भी अपने पैतृक गांव नहीं जा पाए थे। बहन शशि पयाल ने उत्तर प्रदेश विधानसभा 2022 का चुनाव जीतने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से बात की थी तब उन्होंने उनसे वादा किया कि शपथ ग्रहण करने के बाद समय मिलते ही वह एक बार सबसे मिलने गांव आएंगे। योगी आदित्यनाथ अपने गांव पंचूर पूरे पांच सालों के बाद जाएंगे। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के शपथ में शामिल होने से पहले विधानसभा चुनाव में प्रचार के दौरान भी वह अपने गांव नहीं जा पाए थे।

यूपी के पर्यटक आवास गृह में करेंगे विश्राम

उत्तराखंड के दौरे पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को पहुंच जाएंगे। इसके  बाद चार मई को वह अपने गृह ब्लाक यमकेश्वर के बिथ्याणी के गुरु गोरखनाथ महाविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे।  उत्तराखंड दौरे पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पांच मई को हरिद्वार में उत्तर प्रदेश के पर्यटक आवास गृह का उद्घाटन करेंगे। इसी दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ हरिद्वार में आयोजित कार्यक्रम के दौरान परिसंपत्तियों के बंटवारे में हिस्से में आए अलकनंदा होटल को उत्तराखंड को समर्पित कर सकते हैं।

Zee NewsTimes

Founded in 2018, Zee News Times has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button