उत्तर प्रदेशलखनऊ

मुख्‍यमंत्री योगी समेत कई नेताओं ने बाला साहब ठाकरे की जयंती पर दी श्रद्धांजलि

लखनऊ। मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ समेत कई प्रमुख नेताओं ने मंगलवार को शिवसेना के संस्थापक बाला साहब ठाकरे को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की। योगी आदित्‍यनाथ ने मंगलवार को सोशल मीडिया मंच ‘एक्‍स’ पर पोस्ट किए गए अपने श्रद्धांजलि संदेश में कहा, ‘‘राष्ट्रवाद के ओजस्वी स्वर, कुशल संगठनकर्ता, शिवसेना के संस्थापक आदरणीय बाला साहब ठाकरे की जयंती पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि!’’

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की उप्र इकाई के अध्‍यक्ष भूपेन्‍द्र सिंह चौधरी ने ‘एक्‍स’ पर अपने संदेश में कहा, ‘‘कुशल राजनेता, प्रखर हिन्दू राष्ट्रवादी एवं शिवसेना के संस्थापक बाल ठाकरे ‘बाला साहब’ जी की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन।’’ उप्र के उप मुख्‍यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक ने भी ठाकरे को ‘एक्‍स’ पर अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

केशव प्रसाद मौर्य ने ‘एक्‍स’ पर श्रद्धांजलि संदेश में कहा, ‘‘प्रखर राष्ट्रवादी हिन्दू, शिवसेना के संस्थापक एवं कुशल राजनेता बाल ठाकरे जी की जयंती पर उन्हें शत- शत नमन।’’ उप मुख्‍यमंत्री ब्रजेश पाठक ने ‘एक्‍स’ पर पोस्‍ट किया, ‘‘कुशल राजनेता, प्रखर हिन्दू राष्ट्रवादी एवं शिवसेना के संस्थापक स्व० बाल ठाकरे जी की जयंती पर उन्हें कोटि कोटि नमन।’’ बाला साहब ठाकरे का जन्म 23 जनवरी 1926 को हुआ था। उन्होंने 1966 में शिवसेना की स्थापना की थी। बाला साहब की मृत्यु के बाद उनके पुत्र उद्धव ठाकरे पार्टी की कमान संभाल रहे हैं। उद्धव महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री रह चुके हैं।

Zee NewsTimes

Founded in 2018, Zee News Times has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button