उत्तर प्रदेशलखनऊ

वृक्षारोपण के लक्ष्य को समय से पूरा किया जाये : वन राज्यमंत्री अरूण सक्सेना

  • वन मंत्री ने की विभागीय 100 दिन की कार्ययोजना की प्रगति की समीक्षा

लखनऊ। प्रदेश के वन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) अरूण कुमार सक्सेना ने सोमवार को विभाग द्वारा तैयार की गई 100 दिन की कार्ययोजना की प्रगति की समीक्षा की। साथ ही विभाग द्वारा तैयार किये गये प्रजेंटेशन का अवलोकन किया। उन्होंने वन विभाग मुख्यालय पर पारिजात सभाकक्ष का उद्घाटन करते हुए कहा कि इस वर्ष किये जाने वाले 35 करोड़ वृक्षारोपण के निर्धारित लक्ष्य को समय से पूर्ण किया जाये। उन्होंने कहा कि वृक्षारोपण अभियान में आजादी का अमृत महोत्सव के अन्तर्गत भी अच्छी किस्म के पौधे लगाये जाये तथा जो गॉव नदियों के किनारे स्थित हैं तथा स्टेट हाई-वे एवं नेशनल हाई-वे के किनारे अधिक से अधिक वृक्षारोपण किया जाये।

उन्होंने कहा कि वृक्षारोपण अभियान-2022 को सफल बनाने के लिए सम्बंधित विभागों के उच्चाधिकारियों के साथ तीन दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया जाये, जिसमें सम्बंधित विभाग के मंत्रियों को भी आमंत्रित किया जाये। वृक्षारोपण अभियान का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाये तथा आमजन को भी अभियान के प्रति जागरूक किया जाये। वन मंत्री ने गोरखपुर में स्थापित हुए चिड़ियाघर में सफेद बाघ लाने की व्यवस्था सुनिश्चित किये जाने के निर्देश दिए।

कार्ययोजना की प्रगति की समीक्षा के दौरान विभाग के राज्यमंत्री केपी मलिक ने कहा कि जिला वृक्षारोपण समिति में विभागीय अधिकारियों के अलावा श्रम सेवा संगठनों, व्यापार यूनियन, मेडिकल एसोसिएशन, एनजीओ तथा प्राइवेट स्कूलों के प्रधानाचार्यों को शामिल किया जाये। कार्ययोजना के प्रगति की समीक्षा के दौरान विभाग के अपर मुख्य सचिव मनोज सिंह ने बताया कि विभाग द्वारा तैयार की गई 100 दिन की कार्ययोजना के लक्ष्य पर तेजी से कार्य किया जा रहा है तथा लक्ष्य को समय से पूर्ण कर लिया जायेगा।

उन्होंने कहा कि वृक्षारोपण अभियान-2022 की तैयारियां भी तेजी से चल रही है तथा शासन द्वारा निर्धारित किये गये 35 करोड़ वृक्षारोपण के लक्ष्य को भी समय से पूर्ण किया जायेगा। इस अवसर पर पर्यावरण विभाग के सचिव आशीष तिवारी, वन विभाग की प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं विभागाध्यक्ष ममता संजीव दुबे व वन निगम के प्रबंध निदेशक संजय सिंह सहित विभाग के अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे।

Zee NewsTimes

Founded in 2018, Zee News Times has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button