उत्तर प्रदेशकुशीनगर

नेहरू युवा केन्द्र ने आयोजित किया ‘जिला युवा उत्सव कार्यक्रम‘

  ब्यूरो, कुशीनगर
नेहरू युवा केन्द्र द्वारा आयोजित जिला युवा उत्सव कार्यक्रम का आयोजन उदित नारायण स्नातकोत्तर महाविद्यालय पडरौना में किया गया।
मुख्य अतिथि डॉ ममता मणि त्रिपाठी( प्राचार्या उदित नारायण डिग्री कॉलेज पडरौना ) एवं विशिष्ट अतिथि डॉ सी. बी सिंह, रवि निषाद क्रीड़ा अधिकारी के कर कमलों द्वारा किया गया। उक्त कार्यक्रम में नेहरू युवा केन्द्र के जिला युवा अधिकारी सचिन कुमार द्वारा सभी अतिथियों का स्वागत किया गया तथा युवा उत्सव के बारे में विस्तृत जानकारी दी गयी।
              उपास्थित अतिथियों द्वारा जिला युवा उत्सव कार्यक्रम के अन्तर्गत विभिन्न विभागों द्वारा लगाये गए स्टाॅलों यथा- प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना, निःशुल्क होमियोपैथी चिकित्सा शिविर, उत्तर प्रदेश राज्य आजीविका मिशन, कामधेनु खुशी नारा बेकरी (स्वयं सहायता समूह), विजयलक्ष्मी महिला स्वयं सहायता समूह, किसान उद्योग संस्थान, युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल, जिला खेल कार्यालय कुशीनगर, उत्तर प्रदेश खादी ग्रामोद्योग बोर्ड, वर्ल्ड यूथ सोशल ऑर्गेनाइजेशन कैलाश सत्यार्थी चिल्ड्रंस फाउंडेशन और उपज फाउंडेशन, आयुष विभाग द्वारा निःशुल्क आयुर्वेदिक चिकित्सा कैम्प, योग वेलनेस सेंटर, राष्ट्रीय कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम, वित्तीय साक्षरता शिविर बैंक आफ बड़ौदा, श्रम विभाग, स्वच्छ भारत मिशन, जिला उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन केन्द्र द्वारा मंूज उत्पाद, दुर्गा फाउंडेशन NGO आदि की प्रदर्शनियों का अवलोकन किया गया।
             प्राचार्या डॉ ममता मणि त्रिपाठी ने अपने सम्बोधन में युवाओं में नई सोंच विकसित करने तथा युवा कृषि आदि क्षेत्रों में नये तरीके विकसित कर सकें इसके लिए कार्य करने की जरूरत है। जिले के युवा विकास की विभिन्न इकाइयों
  जिला युवा उत्सव की विभिन्न प्रतियोगिताओं में विजयी प्रतिभागियों को स्मृति चिन्ह और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। मंच का संचालन अवधेश गिरि एवं सौम्या जायसवाल ने किया।
बता दें कि जिला युवा उत्सव में पांच प्रतियोगिताएं हुईं, जिसमें विभिन्न विकास खण्डों और विद्यालयों के छात्र/छात्राओं ने प्रतिभाग किया। युवा काव्य लेखन प्रतियोगिता में एक हजार रुपए का प्रथम पुरस्कार अंकित कुमार केसरी ,सात सौ पचास रुपए का द्वितीय पुरस्कार आकृति सिंह को तथा पांच सौ रूपए का तृतीय पुरस्कार नेहा जायसवाल को प्राप्त हुआ। भाषण प्रतियोगिता में उदयांश कुमार पाण्डेय को पांच हजार रुपए का प्रथम, निधि मिश्रा को दो हजार रुपए का द्वितीय तथा रौशनी सिंह को एक हजार रुपए का तृतीय स्थान हुआ।
 चित्रकारी प्रतियोगिता में एक हजार रुपए का प्रथम पुरस्कार लाल मनी कुशवाहा सात सौ पचास रुपए का द्वितीय पुरस्कार रंजना गुप्ता को तथा पांच सौ रूपए का तृतीय पुरस्कार प्रज्ञा भट्ट को मिला।
 लोकनृत्य प्रतियोगिता में वीणा वादिनी गर्ल्स इंटर कॉलेज कि टीम प्रथम विजेता को पांच हजार रुपए का प्रथम, उदित नारायण डिग्री कॉलेज पडरौना कि टीम को को ढाई हजार रुपए का द्वितीय स्थान और पडरौना कि युवती मंडल रानी लक्ष्मीबाई को बारह सौ पचास रुपए का तृतीय पुरस्कार प्राप्त हुआ।
 मोबाईल फोटोग्राफी में आदित्य कुशवाहा को एक हजार रुपए का प्रथम, विशाल कुमार गुप्ता को सात सौ पचास रुपए का द्वितीय तथा आदित्य यादव को पांच सौ रूपए का तृतीय पुरस्कार मिला।
इस अवसर पर निर्णायक मंडल के सदस्य श्री आर.के. भट्ट,डॉक्टर सीबी सिंह, अनिल मिश्रा, असिस्टेंट प्रोफेसर आरती, शांता सुरेजिया (असिस्टेंट प्रोफेस) , डॉ. ललिता पांडे, डॉ. विजय प्रताप निषाद, डॉक्टर मदन मोहन, डॉ अमित वर्मा , जय कृष्णा शुक्ला, अमित जायसवाल आदि उपस्थित पारदर्शिता के साथ पांचो प्रतियोगिताओं का निर्णय किया। अंत में कार्यक्रम का समापन जिला युवा अधिकारी सचिन कुमार के द्वारा सभी आगंतुकों एवं अतिथियों को अंग वस्त्र देकर धन्यवाद देकर किया गया।

Zee NewsTimes

Founded in 2018, Zee News Times has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button