उत्तर प्रदेशलखनऊ

बुजुर्गों के कार्य प्रदेश के मुखिया को करते देख भावुक हो उठे लोग

  • प्रधान बोले, जीवन में पहली बार देखा ऐसा दृश्य

जालौन/झांसी। कहते एक राजा के लिए उसकी प्रजा ही उसका परिवार होती है। घर के बुजुर्गों के कार्य रविवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने हाथों से करते नजर आए। वह कहीं बच्चों को अन्न प्राशन करते नजर आए तो कहीं गर्भवती महिलाओं की गोद भराई रश्म को पूरा करते हुए घर के बुजुर्गों के कार्य करते नजर आए। अपने प्रदेश के मुखिया को इस रूप में देख ग्रामीणों की आंखों में खुशी के आंसू छलक पड़े।

राष्ट्रीय पंचायत राज दिवस के अवसर पर जालौन के आदर्श ग्राम में पहुंचे प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने हाथों से अंशु पुत्र पिंकी उम्र 6 माह,अरुंधति पुत्री रेखा वर्मा उम्र 7 माह व वंशिका पुत्री धन प्रसाद उम्र 7 माह को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन के हाथ में खीर से भरी कटोरी में से चम्मच से जैसे ही तीनों बच्चों को अन्नप्राशन कराने के लिए खीर खिलाई, यह देख कर ग्रामीण महिलाएं और पुरुष प्रसन्नता के मारे तालियां बजाने लगे। उनकी आंखों में खुशी आंसू बनकर छलक पड़ी।

इसके बाद मुख्यमंत्री ने तीन गर्भवती महिलाओं क्रमश: सरिता, सीमा और जूली की गोद भराई के लिए भेंट स्वरूप फलों से भरी हुई टोकरी उपहार में दी। तीनों महिलाओं की आंखों से खुशी के आंसू निकल पड़े और वह बोली जो काम हमारे घर की सासू मां और बड़े बूढ़े करते थे। वह काम प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया है। वह भी हमारे संरक्षक और अभिभावक है। वही आदर्श ग्राम के ओंकार पाल ने कहा ऐसा दृश्य पूरे गांव वालों ने अपने जीवन में कभी नहीं देखा जो आज देखा है। जिस प्रदेश के मुख्यमंत्री ही अभिभावक बन जाए तो फिर जनता का दुख दर्द समाप्त होने में देर कहां लगेगी।

Zee NewsTimes

Founded in 2018, Zee News Times has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button