संतकबीरनगर

मेंहदावल के विधुतकर्मी हड़ताल पर ,जेई शहर ने अकेले संभाला मोर्चा

- 7 जेई ,4 एसडीओ , सविंदा लाइन मैन ,कैश काउंटर समेत सभी हड़ताल पर

 

ख्वाजा एक्सप्रेस संवाददाता

शहर की आपूर्ति पर जेई ने नही होने दिया असर , एक्सईएन भी डटे

  • मेंहदावल, संतकबीरनगर। विद्युत कर्मचारी संघर्ष समिति के गुरुवार से शुरू हुए कार्य बहिष्कार के बीच पावर कारपोरेशन ने प्रस्तावित हड़ताल के मद्देनजर मेंहदावल के विधुतकर्मी हड़ताल पर है। हालांकि आंदोलन के चलते क्षेत्रवासियों को कोई परेशानी न हो इसके लिए स्थानीय प्रशासन ने चाक चौबंद तैयारी की थी। लेकिन सारी तैयारी धरि की धरी रह गई। सब स्टेशन के जेई शहर और एक्सईएन को छोड़कर सभी हड़ताल पर है। मेंहदावल शहर में आपूर्ति लगातार चलती रही।
    मेंहदावल में गुरुवार से शुरू 72 घंटे की हड़ताल का असर दिखाई दिया। समिति के कार्य बहिष्कार के चलते शुक्रवार को क्षेत्र के शहर को छोड़कर सभी जगहों पर कार्य प्रभावित हुआ और लोग लाइन के कारण सुख – सुविधा से वंचित रहे। वही जेई शहर मनोज कुमार श्रीवास्तव ने हड़ताल में न जाकर उपभोक्ताओं को लगातार विधुत आपूर्ति देते रहे। और उपभोक्ताओं ने एक्सईएन और जेई को धन्यवाद दे रही है।
    मेंहदावल में सब स्टेशन 33/11में सात जेई , चार एसडीओ और दो दर्जन एसएसओ, संविदा लाइनमैन, कैश काउंटर कर्मी समेत 5 दर्जन लोगों ने हड़ताल में गए हालांकि मेंहदावल शहर के अवर अभियंता हड़ताल में न जाकर शहर को निर्बाध विद्युत आपूर्ति करने में अपना योगदान दे रहे हैं और अकेले ही मोर्चा संभाले हुए हैं उनके साथ अधिशाषी अभियंता सरोज कुमार भी डटे हुए हैं।

Zee NewsTimes

Founded in 2018, Zee News Times has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button