उत्तर प्रदेशबड़ी खबरराज्यलखनऊ

सर्वोदय विद्यालयों में नए सत्र की शुरुआत, बच्चों में दिखा उमंग और उल्लास

  • योगी सरकार ग्रामीण व वंचित वर्ग के बच्चों को दे रही नि:शुल्क आवासीय शिक्षा
  • स्मार्ट क्लास, लैब और पुस्तकालय से बच्चों को मिल रही आधुनिक शिक्षा
  • छात्रावास, भोजन, स्वास्थ्य जांच की पुख्ता व्यवस्था सुनिश्चित

लखनऊ : उत्तर प्रदेश के वंचित, ग्रामीण और समाज के पिछड़े वर्गों के मेधावी बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए संचालित जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालयों में नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत हो गई है। प्रदेशभर के इन आवासीय विद्यालयों में पहले दिन का माहौल उत्साहपूर्ण रहा। विद्यार्थियों के स्वागत के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रमों और प्रेरणात्मक सत्रों का आयोजन किया गया, जिनमें शिक्षकों ने बच्चों को नए सत्र के लिए प्रेरित और प्रोत्साहित किया।

नए सत्र में दिखा नया जोश

विद्यालयों में बच्चों के स्वागत के लिए विशेष तैयारियां की गई थीं। छात्रों ने न केवल विद्यालय में समय पर पहुंचकर अनुशासन का परिचय दिया, बल्कि उनमें पढ़ाई के प्रति खास लगन भी दिखाई दी। शिक्षकगण भी पूरे उत्साह से विद्यार्थियों को सकारात्मक ऊर्जा देने में जुटे रहे। योगी सरकार ने इस सत्र में बच्चों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए विद्यालय परिसरों में साफ-सफाई, स्वच्छ पेयजल, शौचालय, बिजली और बैठने की व्यवस्था को प्राथमिकता दी है। साथ ही छात्रावासों में रहने वाले विद्यार्थियों के लिए समय पर नाश्ता, भोजन और नियमित स्वास्थ्य परीक्षण की पुख्ता व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।

स्मार्ट क्लास और आधुनिक लैब से शिक्षा होगी और सशक्त

प्रशिक्षित एवं अनुभवी शिक्षक विद्यालयों में बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने में जुटे हैं। विद्यालयों में स्मार्ट क्लास, पुस्तकालय, विज्ञान और कंप्यूटर लैब की बेहतर सुविधाएं बच्चों को आधुनिक शिक्षा से जोड़ रही हैं। इसके अलावा शिक्षण के साथ-साथ खेलकूद, संगीत, कला और सांस्कृतिक गतिविधियों को भी समान महत्व दिया जा रहा है।

100 विद्यालय संचालित, 9 और होंगे शुरू

समाज कल्याण विभाग की ओर से इस समय 100 सर्वोदय विद्यालय संचालित किए जा रहे हैं, जिनमें अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पिछड़ा वर्ग और अन्य कमजोर वर्गों के बच्चों को नि:शुल्क आवासीय सुविधा सहित गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दी जा रही है। इस सत्र से 9 नए सर्वोदय विद्यालयों में भी पढ़ाई शुरू करने की प्रक्रिया जारी है। इनमें से 45 विद्यालयों में आवासीय सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है, जिससे और अधिक विद्यार्थियों को लाभ मिल सकेगा।

Zee NewsTimes

Founded in 2018, Zee News Times has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button