उत्तर प्रदेशबड़ी खबर

यूपी: डॉग बाइट पर सख्ती, बनेंगे शेल्टर होम

उत्तर प्रदेश में डॉग बाइट की लगातार बढ़ती घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए योगी सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। अब प्रदेश के हर नगर निगम में डॉग शेल्टर होम और एबीसी (एनिमल बर्थ कंट्रोल) सेंटर स्थापित किए जाएंगे।

सरकार का उद्देश्य आवारा कुत्तों की संख्या नियंत्रित करना, उनका टीकाकरण और नसबंदी सुनिश्चित करना और आम लोगों की सुरक्षा बढ़ाना है। नगर निगमों को इसके लिए स्पष्ट दिशा-निर्देश और समयबद्ध कार्ययोजना तैयार करने के आदेश दिए गए हैं।

अधिकारियों के मुताबिक, इस पहल से न सिर्फ डॉग बाइट की घटनाओं में कमी आएगी, बल्कि पशु कल्याण और शहरी स्वच्छता को भी मजबूती मिलेगी। सरकार ने साफ किया है कि इस मुद्दे पर किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Zee NewsTimes

Founded in 2018, Zee News Times has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button