उत्तर प्रदेशलखनऊ

भाजपा एमएलसी मुकेश शर्मा का सिख समाज ने किया स्वागत

लखनऊ। भाजपा के नव निर्वाचित विधान परिषद सदस्य मुकेश शर्मा का गुरूवार को सिख समाज द्वारा फेवर्स बैंकट हाल, आशियाना में स्मृति चिन्ह प्रदान कर स्वागत किया गया। विभिन्न गुरुद्वारा समितियों की ओर से डॉ गुरमीत सिंह, सतनाम सिंह सेठी, सुरजीत सिंह सेठी, हरपाल सिंह जग्गी, मनमोहन सिंह, सेठी और महानगर मंत्री लखविंदर सिंह घई मंच पर उपस्थित रहे। इस अवसर पर मुकेश शर्मा ने कहा कि यह स्वागत कार्यक्रम नहीं है बल्कि मेरे लिए यह आपके आशीर्वाद प्राप्त करने का अवसर है। आप सबने जो आशीर्वाद और शुभकामनाएं दी हैं वह मुझे आगे और अधिक ऊर्जा से कार्य करने की प्रेरणा देगी।

मुकेश शर्मा ने कहा कि हाल ही में कोरोना के समय जब पूरा विश्व आपदा व संकट झेल रहा था तो सिख समाज ने सक्रिय सहयोग प्रदान करते हुए विभिन्न गुरुद्वारों में भोजन वितरण, वैक्सीनेशन कैंप के माध्यम से, अस्पतालों में मरीजों को सहयोग प्रदान करने के रूप में सेवा कार्य प्रबल रूप से संचालित किया गया। ऐसा सेवा व समर्पण भाव सिख समाज के आचरण मैं हमेशा से प्रबल रूप में विद्यमान रहा है।

भाजपा एमएलसी ने कहा कि हिंदू धर्म की रक्षा के लिए गुरु नानक जी का भी विशिष्ट योगदान रहा है। गृहस्थ जीवन में रहते हुए किस प्रकार से खुद लालच और अहंकार को त्याग कर प्रेरणादाई जीवन व्यतीत कर सकता है इसकी प्रेरणा सिख समाज के माध्यम से निरंतर मिलती है। सिख गुरुओं के विचारों को हम लोग अपने आचरण में भी प्रयोग में लाते हैं। मुकेश शर्मा ने कहा कि जो कार्य पिछले 65 वर्षों में नहीं हुआ उन कार्यों को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 8 वर्ष में पूरा कर दिखाया और अब भारत विश्व गुरु बनने के पथ पर अग्रसर है।

रक्षा मंत्री के प्रयासों से श्रद्धेय अटल के सपनों को साकार करते हुए लखनऊ में विकास कार्यों की नई गाथा लिखी जा रही है। आउटर रिंग रोड , ब्रह्मास्त्र मिसाइल निर्माण फैक्ट्री, एयरपोर्ट टर्मिनल 3 निर्माण , विभिन्न क्षेत्रों में 10 फ्लाईओवर निर्माण कार्य से लखनऊ में बड़ा परिवर्तन आ रहा है और शीघ्र ही लखनऊ देश के शीर्ष पांच शहरों में शुमार होगा। मीडिया प्रभारी प्रवीण गर्ग ने बताया कि में आयोजित अभिनंदन समारोह में मुख्य रूप से सतवीर सिंह आनंद, डॉक्टर अमरजोत सिंह, दिलजीत सिंह सेठी, गुरमीत सिंह सेठी , हरकीरत सिंह सेठी, गगन सेठी, गुरप्रीत सचदेवा मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

Zee NewsTimes

Founded in 2018, Zee News Times has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button