उत्तर प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ

शिक्षक भर्ती अभ्यर्थियों ने घेरा बेसिक शिक्षा मंत्री का आवास, बोले- सरकार हमारी मांगों पर उठाये कदम

लखनऊ। 69 हजार पदों की शिक्षक भर्ती में शामिल अभ्यर्थियों ने बुधवार को बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह के राजधानी स्थित आवास के बाहर प्रदर्शन किया। अभ्यर्थियों का कहना है कि हमारे आरक्षण निर्धारण को लेकर लापरवाही बरती गयी, जिसके चलते हम आंदोलन को बाध्य हैं। उन्होंने कहा कि हमारे पक्ष को सुनकर यूपी सरकार उसे न्यायालय की डबल बेंच के सामने रखे,जिससे हमें न्याय मिल सके। अपनी मांगों के समर्थन में कई जिलों से आये अभ्यर्थी बेसिक शिक्षा मंत्री के आवास पर पहुंचे थे। जहाँ उन्होंने नारेबाजी भी की। इस दौरान मौके पर भरी पुलिस बंदोबस्त किया गया है।

अभ्यार्थियों ने बताया कि 69 हज़ार पदों कि शिक्षक भर्ती में आरक्षण नियम लागू करने में गड़बड़ी हुई थी। मामले को लेकर वे राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग गए थे जहाँ आयोग ने भी इस गड़बड़ी को माना और यूपी सरकार को इसमें सुधार कर भर्ती से छूटे पात्र अभ्यार्थियों कि नियुक्ति के लिए कहा। अभ्यार्थियों का कहना है कि सरकार इस मामले में कोर्ट में अपना पक्ष रख मामला निस्तारित कराये जिससे नियुक्ति हो सके। मंत्री के आवास का घेराव कर प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थी किसी जिम्मेदार अधिकारी से बात करने की मांग कर रहे हैं। हालाँकि पुलिस ने कई अभ्यर्थियों को हिरासत में भी लिया है।

Zee NewsTimes

Founded in 2018, Zee News Times has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button