उत्तर प्रदेशलखनऊ

मुख्यमंत्री व रक्षामंत्री की मौजूदगी में होगा वीरवर लक्ष्मण की प्रतिमा का अनावरण

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और रक्षामंत्री राजनाथ सिंह आज चौधरी चरण सिंह अमौसी एअरपोर्ट के निकट वीरवर लक्ष्मण की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। जी-20 से पहले दुनियाभर से आ रहे निवेशकों को लखनऊ से परिचित कराने के लिए एअरपोर्ट से बाहर लक्ष्मण की प्रतिमा लगाई जा रही है। यह प्रतिमा राजस्थान से मंगाई गयी है।

महानगर अध्यक्ष मुकेश शर्मा ने बताया कि रक्षा मंत्री 2 दिवसीय दौरे पर 09 फरवरी को सायं 04:00 बजे पर लखनऊ एयरपोर्ट पहुंचेंगे। इसके बाद 04:30 बजे एयरपोर्ट परिसर में आयोजित कार्यक्रम में शहीद पथ को एयरपोर्ट से जुड़ने वाले एलिवेटेड फ्लाईओवर, नगराम रेलवे फ्लाईओवर और राजाजीपुरम क्लेवेरलीफ का लोकार्पण करेंगे। लोकार्पण कार्यक्रम के उपरांत सांय 05:15 बजे 5 ए कालिदास मार्ग दिलकुशा आवास के लिए रवाना होंगे।

10 फरवरी को प्रातः 9: 20 पर वृंदावन कॉलोनी जाएंगे और 10:00 से वाल्मीकि मेन हॉल में ग्लोबल इनवेस्टर समिट 2023 के शुभारंभ कार्यक्रम में शामिल होंगे।

शुभारंभ कार्यक्रम के उपरांत कालिदास मार्ग आवास वापस जाएंगे। सांय 4:30 बजे व्यास हैंगर-1 वृंदावन कॉलोनी में आयोजित एडवांटेज उत्तर प्रदेश-डिफेंस कॉरिडोर विषय पर आयोजित सेमिनार की अध्यक्षता करेंगे। सेमिनार के उपरांत सांय 06:05 पर लखनऊ एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे और 06:25 बजे दिल्ली के लिए रवाना हों जाएंगे।

Zee NewsTimes

Founded in 2018, Zee News Times has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button