उत्तर प्रदेशलखनऊ

12,500 फीट की ऊंचाई पर केदारकांटा गए ट्रैकिंग दल ने पहाड़ों पर की सफाई

  • दस वर्षीय अधोक्षज शुक्ला को ट्रैकिंग के लिए मिला सम्मान

लखनऊ। 12,500 फीट की ऊंचाई पर उत्तराखण्ड के केदारकांटा गए ट्रैकिंग दल की वापसी पर सोमवार को लखनऊ, यूथ हास्टल एसोसिएशन ऑफ इंडिया की उ.प्र. राज्य शाखा की शान-ए-अवध इकाई ने स्वागत किया। इस अवसर पर दल के सदस्यों ने अपने अनुभव साझा किए। दल के सदस्यों ने पहाड़ों पर सफाई की इस अवसर पर इस अवसर पर होली स्नेह मिलन कार्यक्रम भी हुआ।

इंदिरा नगर स्थित एक होटल में आयोजित कार्यक्रम में इकाई सचिव पंकज श्रीवास्तव ने शीतकालीन ट्रैकिंग करके वापस आये सदस्यों की जानकारी दी और माला पहनाकर एवं मोमेंटो देकर उनका स्वागत किया गया। स्कूल में पढ़ रहे दस वषीँय ट्रैकर अधोक्षज शुक्ला कहा कि 12,500 फीट की ऊंचाई पर केदारकांटा ट्रैकिंग को सफलतापूर्वक पूरा करने का श्रेय बेस कैम्प के अधिकारियों और माता-पिता को देता हूँ। मुझे ग्रुप का पर्यावरण लीडर बनाया गया।

उन्होंने बताया कि पहाड़ों को कूड़े और प्रदूषण से बचाने का संकल्प लेते हुये ट्रैकिंग के दौरान हम सबने छोटी-छोटी पालीथीन और पर्यावरण को नुकसान देने वाले पदार्थों को अपने थैलों में भरकर वापस बेस कैम्प लाये। इस काम की सभी ने सराहना की। लखनऊ से गये ट्रेकर्स दल में नितिन कुमार मिश्रा,नितिश कुमार,, अधोक्षज शुक्ला,डॉ. स्कंद शुक्ला ,डॉ. पारुल शुक्ला, अमित श्रीवास्तव भी शामिल थे।

कार्यक्रम में नये बने इकाई आजीवन सदस्यों में प्रदीप श्रीवास्तव, अरुण मिश्रा का परिचय एवं सम्मान इकाई पदाधिकारियों द्वारा किया गया। इस अवसर पर सारेगामापा स्टार ग्रुप के कलाकारों ने संगीत प्रस्तुति देकर सबका मन मोह लिया। संगीत से सबको सराबोर कर दिया गया। आशुतोष सिंह ने ‘पल भर के लिए कोई हमें प्यार कर ले… गोपेन्द्र वर्मा ने ‘गुजरा जमाना बचपन का‘ सुशील श्रीवास्तव ने लाल-लाल होठवा से बरसे‘ ,राजीव रावत ने रंगबरसे भीगे चुनर वाली रंग बसरे पूनम त्रिपाठी ने ‘अजी रुठ कर कहाँ जायेगा‘ नितिन मिश्रा ने फिर छिड़ी रात बात फूलों की‘ गीत प्रस्तुत किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता गोपेन्द्र वर्मा ने की। कार्यक्रम में इकाई चेयरमैन आशुतोष अग्रवाल ने किया। कार्यक्रम का संचालन इकाई उपाध्यक्ष चंद्रभूषण अग्रवाल ने किया।

Zee NewsTimes

Founded in 2018, Zee News Times has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button