उत्तर प्रदेशलखनऊ

UP Budget 2023: काली शेरवानी पहन विधानसभा पहुंचे अखिलेश और सपा विधायक, कहा- हुजूर आज का ‘बजट’ शेरवानी में…

लखनऊ। यूपी की योगी आदित्यनाथ सरकार ने आज बुधवार को विधानसभा में ऐतिहासिक बजट पेश किया। इस दौरान सूबे के पूर्व मुख्यमंत्री और सपा प्रमुख अखिलेश यादव समेत समाजवादी पार्टी के सभी विधायक विधानमंडल में शेरवानी पहनकर पहुंचे। समाजवादी पार्टी के मीडिया सेल की ओर से तस्वीर के साथ तंज में ट्वीट किया गया, हुजूर आज का ‘बजट’ शेरवानी में…बड़ी-बड़ी उम्मीदों की मेजबानी में।’

 

जानकारी के अनुसार अखिलेश और सपा के विधायकों ने पूर्व मंत्री आजम खान के समर्थन में शेरवानी पहनकर आना तय किया था। यह सपा की तरफ से योगी सरकार के खिलाफ सांकेतिक विरोध का तरीका बताया गया। हालांकि इस पर स्पष्ट कुछ नहीं कहा गया। लेकिन सूत्रों के मुताबिक यह रामपुर फैमिली के प्रति समर्थन जाहिर करने के लिए किया गया है।

इससे पहले अखिलेश यादव ने सुबह ट्वीट कर नेहा सिंह राठौर के प्रचलित गाने ‘यूपी में का बा’ की तर्ज पर निशाना भी साधा। नेहा सिंह राठौर को यूपी पुलिस की ओर से गाने को लेकर नोटिस जारी किया गया है। माना जा रहा है कि अखिलेश ने इसी कदम पर विरोध जताते हुए राठौर के गाने के अंदाज में योगी सरकार पर निशाना साधा।

अखिलेश ने ट्वीट किया, ‘यूपी में का बा, यूपी में झुठ्ठे केसों की बहार बा, यूपी में गरीब-किसान बेहाल बा, यूपी में पिछड़े-दलितों पर प्रहार बा, यूपी में कारोबार का बंटाधार बा।’ उन्होंने लिखा, ‘यूपी में भ्रष्टाचार ही भ्रष्टाचार बा, यूपी में बिन काम के बस प्रचार बा, यूपी में अगले चुनाव का इंतजार बा, यूपी में अगली बार भाजपा बाहर बा।’

Zee NewsTimes

Founded in 2018, Zee News Times has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button