उत्तर प्रदेशबड़ी खबर
UP Weather Today: लखनऊ-गोरखपुर समेत 26 जिलों में उमस का अलर्ट

India Meteorological Department ने उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों के लिए मौसम का ताजा पूर्वानुमान जारी करते हुए लखनऊ, गोरखपुर समेत 26 जिलों में उमस भरी गर्मी की चेतावनी दी है। मौसम विभाग के अनुसार मानसून की मौजूदगी के बावजूद अधिक नमी और तापमान के कारण लोगों को चिपचिपी गर्मी का सामना करना पड़ सकता है।



