उत्तर प्रदेशराज्यलखनऊ

35 करोड़ पौधरोपण के ऐतिहासिक लक्ष्य में शामिल हुए यूपीपीसीबी अध्यक्ष, टाटा मोटर्स परिसर में किया पौधरोपण

लखनऊ। माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू किए गए “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान को जनआंदोलन का स्वरूप देते हुए उत्तर प्रदेश सरकार ने रविवार को वृक्षारोपण महायज्ञ-2026 के तहत एक ही दिन में 35 करोड़ से अधिक पौधे रोपित कर ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की। मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में संचालित इस महाअभियान में प्रदेशभर में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, संस्थाओं एवं आमजन ने बढ़-चढ़कर सहभागिता की।

इसी क्रम में लखनऊ स्थित टाटा मोटर्स लिमिटेड परिसर में आयोजित वृक्षारोपण कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (यूपीपीसीबी) के अध्यक्ष डॉ. आर. पी. सिंह ने मुख्य अतिथि के रूप में पौधरोपण किया। उन्होंने कहा कि वृक्षारोपण केवल पर्यावरण संरक्षण का माध्यम नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए सुरक्षित और स्वस्थ भविष्य सुनिश्चित करने का संकल्प है। “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान प्रकृति के प्रति सम्मान और मातृत्व के प्रति कृतज्ञता का प्रतीक है।

डॉ. सिंह ने कहा कि प्रदेश द्वारा एक ही दिन में 35 करोड़ से अधिक पौधरोपण का लक्ष्य प्राप्त करना पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। उन्होंने लोगों से पौधे लगाने के साथ-साथ उनके संरक्षण एवं संवर्धन का भी आह्वान किया। उन्होंने कहा कि वृक्ष जलवायु परिवर्तन के प्रभावों को कम करने, वायु गुणवत्ता में सुधार लाने तथा जैव विविधता के संरक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

कार्यक्रम में यूपीपीसीबी के मुख्य पर्यावरण अधिकारी श्री राम गोपाल, क्षेत्रीय अधिकारी श्री ए. के. आनंद, श्री जे. पी. मौर्य तथा टाटा मोटर्स, लखनऊ के प्लांट हेड श्री दीपक कुमार सहित बोर्ड एवं टाटा मोटर्स के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया तथा पौधों के संरक्षण का संकल्प लिया।

Zee NewsTimes

Founded in 2018, Zee News Times has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button