CM धामी का बड़ा फैसला, मानव-वन्यजीव संघर्ष में जान बचाने वालों को मिलेगा राज्य पुरस्कार

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मानव-वन्यजीव संघर्ष के मामलों में साहस और तत्परता दिखाने वाले लोगों के लिए बड़ा फैसला लिया है। अब ऐसे लोग, जो अपनी जान जोखिम में डालकर दूसरों की जिंदगी बचाते हैं, उन्हें राज्य पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि मानव-वन्यजीव संघर्ष के दौरान कई बार आम नागरिक असाधारण साहस का परिचय देते हैं। ऐसे लोगों के योगदान को पहचान देना और उन्हें प्रोत्साहित करना जरूरी है।
उत्तराखंड में जंगलों से सटे क्षेत्रों में मानव और वन्यजीवों के बीच संघर्ष की घटनाएं सामने आती रहती हैं। ऐसे हालात में स्थानीय लोगों, वन कर्मियों और बचाव दलों की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण हो जाती है।
सरकार का मानना है कि इस तरह का सम्मान लोगों में सुरक्षा और सहयोग की भावना को बढ़ावा देगा। साथ ही वन्यजीव संरक्षण और मानव सुरक्षा के बीच बेहतर संतुलन बनाने में भी मदद मिलेगी।



