देशबड़ी खबर

IRCTC News: रेलयात्रियों के लिए 15 जुलाई से ये चीजें बदल गईं, अभी जान लें अपडेट नहीं होंगे परेशान

अगर आप भारतीय रेल से सफर करते हैं तो 15 जुलाई से कुछ बदलाव लागू हुए हैं। रेलवे ने तत्काल (Tatkal) टिकट बुकिंग को पारदर्शी और सुरक्षित बनाने के लिए एक बड़ा फैसला लिया है। आज से अब तत्काल टिकट बुकिंग के लिए आधार आधारित ओटीपी (वन-टाइम पासवर्ड) वेरिफिकेशन जरूरी कर दिया गया है। यह नियम ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों टिकट बुक कराने वालों पर लागू होगा। यानी आईआरसीटीसी वेबसाइट या मोबाइल ऐप के जरिए तत्काल टिकट बुक करने पर अब यात्री को आधार से लिंक मोबाइल नंबर पर भेजा गया ओटीपी डालना होगा। यह नियम AC और Non-AC सभी कैटेगरी की तत्काल बुकिंग पर लागू है।

खबर के मुताबिक, एसी क्लास (1A, 2A, 3A, CC, EC) के तत्काल टिकट, यात्रा से एक दिन पहले सुबह 10:00 बजे से बुक किए जा सकते हैं, जबकि नॉन-एसी क्लास (स्लीपर, सेकेंड क्लास) के तत्काल टिकट, एक दिन पहले सुबह 11:00 बजे से बुक होते हैं।

काउंटर और एजेंट से टिकट बुकिंग पर भी आधार OTP जरूरी

मंगलवार से लागू नए नियम के बाद अब अगर कोई यात्री कंप्यूटराइज्ड पीआरएस काउंटर या अधिकृत एजेंट के जरिये तत्काल टिकट बुक करता है, तो भी आधार ओटीपी वेरिफिकेशन जरूरी होगा। यात्री को अपना आधार नंबर और रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर देना होगा। ओटीपी वेरिफिकेशन के बाद ही टिकट जारी किया जाएगा। IRCTC पर Tatkal टिकट बुक करने के लिए आपका प्रोफाइल आधार से ऑथेंटिकेट होना चाहिए। ऐसा न होने पर आप टिकट बुक नहीं कर पाएंगे।

IRCTCअकाउंट को आधार से ऐसे कर सकते हैं लिंक

  • IRCTC वेबसाइट या IRCTC Rail Connect App पर लॉग इन करें
  • यहां My Account सेक्शन में जाएं
  • इसके बाद Authenticate User पर क्लिक करें और प्रोसेस पूरी करें

अधिकृत एजेंटों के लिए बुकिंग टाइम बदला

1 जुलाई 2025 से आईआरसीटीसी ने अधिकृत एजेंटों पर बुकिंग टाइम में बदलाव किया गया है। अधिकृत एजेंट अब एसी क्लास की टिकट बुकिंग सुबह 10:00 से 10:30 बजे तक एजेंट नहीं कर सकेंगे। इसी तरह, नॉन-एसी क्लास की बुकिंग सुबह 11:00 से 11:30 बजे तक नहीं कर सकेंगे।

रेल किराया इसी महीने से बढ़ चुका है

भारतीय रेल ने 1 जुलाई से राजधानी, शताब्दी, वंदे भारत, तेजस, हमसफर, दूरंतो, महामना, गतिमान, जन शताब्दी, युवा एक्सप्रेस, एसी विस्टाडोम, अनुभूति जैसी प्रीमियम और स्पेशल ट्रेनों के किराए बढ़ा दिए हैं।

Zee NewsTimes

Founded in 2018, Zee News Times has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button