उत्तर प्रदेशराज्यलखनऊ

लखनऊ की सड़कों पर बाइकर्स गैंग का तांडव, स्टंटबाजी में हुआ सड़क हादसा, वीडियो आया सामने

भारत में हर साल हजारों युवाओं की मौत सड़क हादसे में होती है। सड़क पर स्टंट करना हो या तेज रफ्तार से वाहन चलाना। इस तरह के हादसों में अक्सर लोगों की मौत हो जाती है। लेकिन इस तरह की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही है। इस बीच उत्तर प्रदेश के लखनऊ में बाइकर्स गैंग का तांडव देखने को मिला है। दरअसल यहां लखनऊ यूनिवर्सिटी रोड पर बाइकर्स गैंग द्वारा स्टंट किया जा रहा था। कानून को ताक पर रखकर बाइकर्स खुलेआम तमाशा कर रहे थे। इस दौरान कुछ लोग इस पूरी घटना का वीडियो भी बना रहे थे। ऐसे में बाइकर्स की बाइक आपस में ही भिड़ गई डिवाइडर से जा टकराई। इस घटना में कुछ लोग घायल भी हुए हैं।

कौशांबी में स्टंटबाजी का वीडियो वायरल

बता दें कि इससे पहले कौशांबी जिले के पिपरी थाना क्षेत्र से भी एक ऐसा ही वीडियो सामने आया था। दरअसल जो वीडियो सामने आया था, उसके मुताबिक, पांच युवकों ने एक बाइक पर सवार होकर ऐसा खतरनाक स्टंट किया कि सोशल मीडिया पर तहलका ही मच गया। लेकिन ये स्टंटबाजी अब इनके लिए भारी पड़ गई है, क्योंकि पुलिस ने इनके “हीरोपंती” के खेल पर फुल स्टॉप लगा दिया। दरअसल एक बाइक पर पांच-पांच लोग सवार थे और वो भी बड़े अटपटे तरीके से। बाइक को ड्राइव कर रहा युवक खड़े होकर बाइक चला रहा था, जबकि बाकी चार भी बाइक पर ऐसे लटके थे जैसे सर्कस के जोकर अपनी परफॉर्मेंस दे रहे हों।

पुलिस ने लिया एक्शन

इतना ही नहीं इन लड़कों में से एक तो बाइक पर दोस्तों की गोद में लेटा हुआ था। उन लड़कों का इरादा था इस तरह के वीडियो बनाकर वायरल होना। लेकिन सोशल मीडिया पर जैसे ही ये वीडियो वायरल हुआ, वैसे ही पुलिस की नजरों में भी ये आ गया। इसे बाद पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई शुरू कर दी। बता दें कि पुलिस ने स्टंटबाजों के गैंगलीडर तीर्थनाथ उर्फ रंगबाज को भी धर दबोचा। बता दें कि फिलहाल रंगबाज जेल की सलाखों के पीछे है। पुलिस ने ट्रैफिक नियम तोड़ने और जानलेवा स्टंटबाजी के लिए इन लड़कों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

Zee NewsTimes

Founded in 2018, Zee News Times has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button