लाइफस्टाइल
क्रिस्पी और खस्ता नमकपारे बनाने की आसान रेसिपी
चाय के साथ अगर परफेक्ट स्नैक्स चाहिए तो खस्ता और कुरकुरे नमकपारे एक बेहतरीन ऑप्शन हैं। इसे घर पर बनाना भी आसान है।
इसके लिए मैदा, घी या तेल, नमक और थोड़ा पानी लेकर सख्त आटा गूंथें। फिर इसे बेलकर छोटे-छोटे चौकोर या ट्रायंगल शेप में काट लें। इन्हें कड़ाही में सुनहरा और कुरकुरे होने तक तलें।
तले हुए नमकपारे को ठंडा करके एयरटाइट डिब्बे में रखें। यह स्नैक्स लंबे समय तक खस्ता और क्रिस्पी रहते हैं। चाय के साथ इसका मज़ा दोगुना हो जाता है और यह बच्चों और बड़ों सभी को पसंद आएगा।



