ऑटो
XUV700 के मुकाबले XUV 7XO में क्या है नया? डिजाइन, इंटीरियर, फीचर्स और सुरक्षा की तुलना

महिंद्रा ने अपनी लोकप्रिय एसयूवी XUV700 को नए नाम XUV 7XO के साथ एक बड़े अपडेट के रूप में भारत में लॉन्च कर दिया है। यह मॉडल मूल रूप से XUV700 का फेसलिफ्ट / अपग्रेडेड वर्ज़न है, जिसमें डिजाइन, टेक्नोलॉजी, फीचर्स और सुरक्षा के कई बड़े सुधार किए गए हैं, लेकिन पावरट्रेन यानी इंजन और बेस मैकेनिकल सेटअप ज्यादा नहीं बदला है।



