खेल-खिलाड़ीबड़ी खबर
IND vs PAK: पाकिस्तान सरकार ने किया भारत मैच बहिष्कार

IND vs PAK मुकाबले को लेकर पाकिस्तान में हड़बड़ी मची हुई है। खबर है कि PCB (पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड) के बजाय पाकिस्तानी सरकार ने भारत के खिलाफ मैच को बहिष्कार करने का फैसला किया। वरिष्ठ अधिकारी आगा ने इस फैसले की पुष्टि करते हुए कहा कि यह निर्णय “देशहित और सुरक्षा कारणों” से लिया गया।
आगा ने बताया कि सरकार ने अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों और हालिया राजनीतिक तनाव को देखते हुए यह कदम उठाया। उन्होंने साफ किया कि PCB केवल आयोजक है, लेकिन अंतिम निर्णय सरकार की नीति और सुरक्षा पर आधारित है।
विशेषज्ञों का मानना है कि यह बहिष्कार क्रिकेट फैंस और टूर्नामेंट के आयोजकों के लिए चुनौतीपूर्ण साबित होगा। वहीं भारत और अन्य टीमें भी इस स्थिति को ध्यान में रखते हुए रणनीति तैयार कर रही हैं।



