
Prayagraj के संगम तट पर स्थित लेटे हुए हनुमान जी का मंदिर श्रद्धालुओं के बीच विशेष आस्था का केंद्र है। यहां भगवान हनुमान की प्रतिमा लेटी हुई अवस्था में विराजमान है, जो देशभर में अद्वितीय मानी जाती है। मान्यता है कि इस मंदिर में सच्चे मन से दर्शन और पूजा करने से व्यक्ति के जीवन के कष्ट दूर होते हैं और संकटों से मुक्ति मिलती है।
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, जब गंगा का जलस्तर बढ़ता है तो यह प्रतिमा जलमग्न हो जाती है, जिसे बेहद शुभ संकेत माना जाता है। भक्तों का विश्वास है कि इस दौरान भगवान हनुमान स्वयं गंगा स्नान करते हैं और अपने भक्तों की मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं।
मंगलवार और शनिवार के दिन यहां विशेष भीड़ रहती है, क्योंकि इन दिनों हनुमान जी की पूजा का खास महत्व माना जाता है। दूर-दूर से श्रद्धालु यहां आकर दर्शन करते हैं और अपने जीवन में सुख-शांति की कामना करते हैं।



