उर्फी जावेद पहुंचीं कामाख्या मंदिर, आस्था की तस्वीरें हुईं वायरल

सोशल मीडिया स्टार और अभिनेत्री उर्फी जावेद ने हाल ही में असम के गुवाहाटी स्थित कामाख्या मंदिर में दर्शन किए, जिसकी तस्वीरें उन्होंने सोशल मीडिया पर साझा कीं। तस्वीरों में उर्फी पारंपरिक परिधान, सिर पर दुपट्टा और माथे पर तिलक लगाए मंदिर में पूजा-अर्चना करती नजर आईं। उनकी यह यात्रा ऐसे समय सामने आई है, जब सोशल मीडिया पर उनके धर्म परिवर्तन और नाम बदलकर ‘रीता भारद्वाज’ रखने की अफवाहें तेजी से फैल रही थीं।
हालांकि, उर्फी जावेद पहले ही इन दावों को पूरी तरह खारिज कर चुकी हैं। उन्होंने स्पष्ट कहा कि उन्होंने न तो अपना नाम बदला है और न ही किसी धर्म को अपनाया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर वायरल हो रही भ्रामक जानकारी पर नाराजगी जताते हुए लोगों से बिना पुष्टि के ऐसी खबरें साझा न करने की अपील भी की थी। कामाख्या मंदिर की यात्रा के बाद उनकी तस्वीरें इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही हैं और प्रशंसक उनकी सादगी व आध्यात्मिक अंदाज की चर्चा कर रहे हैं।



