देश

IAS पूजा सिंघल पहुंची ईडी दफ्तर, पति अभिषेक भी हैं साथ

रांची। आईएएस पूजा सिंघल मंगलवार को पति अभिषेक झा के साथ प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ऑफिस पहुंची। वे पूर्वाह्न 11:00 बजे ईडी ऑफिस पहुंचीं। उनसे पहले उनके सीए सुमन कुमार भी ईडी ऑफिस पहुंचे। ईडी की टीम उनसे पूछताछ कर रही है। ईडी ऑफिस के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

बताया गया है कि खूंटी में हुए मनरेगा घोटाले की जांच कर रही प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम पूजा सिंघल से उनके खाते में आय से अधिक 1.43 करोड़ रुपये कहां से आए, इसकी पूछताछ करेगी। उनके निजी खाते से 16.57 लाख रुपये सुमन सिंह के खाते में क्यों ट्रांसफर किए गए, इसकी पूछताछ भी होगी। दूसरी ओर, उद्योग एवं खान विभाग की सचिव आईएएस पूजा सिंघल 31 मई तक छुट्टी पर चली गई हैं। उन्होंने मुख्य सचिव को इसकी जानकारी देते हुए कार्मिक विभाग को सूचित किया है।

उल्लेखनीय है कि ईडी ने आईएएस पूजा सिंघल और उनके करीबियों से जुड़े करीब 25 ठिकानों पर दो दिन तक छापेमारी की थी। इस दौरान 19.31 करोड़ रुपये और लगभग 300 करोड़ के दस्तावेज जब्त किये गये थे। इसके बाद ईडी ने आईएएस पूजा सिंघल को समन नोटिस भेज पूछताछ के लिए बुलाया था। ईडी ने पिछले दो दिन से आईएएस पूजा सिंघल के पति अभिषेक झा से पूछताछ कर रही है। पूछताछ ईडी के एयरपोर्ट स्थित ऑफिस में की गई। ईडी ने पूजा के पति और सीए सुमन कुमार को आमने-सामने बैठाकर पूछताछ की थी।

Zee NewsTimes

Founded in 2018, Zee News Times has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button