देश

इस्तीफा दें मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवालः भाजपा

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सतेंद्र जैन के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की कार्रवाई के बाद मंगलवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से इस्तीफे की मांग की है। भाजपा प्रवक्ता गौरव भाटिया ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि स्वास्थ्य मंत्री सतेंद्र जैन ही नहीं बल्कि केजरीवाल को भी इस्तीफा देना चाहिए। उन्होंने कहा कि सतेंद्र जैन तो मात्र एक कठपुतली हैं, उनकी बागडोर तो केजरीवाल के हाथ में है। प्रवर्तन निदेशालय ने बीते सोमवार को आम आदमी पार्टी की दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य मंत्री सतेंद्र जैन की गिरफ्तारी हुई है। ये गिरफ्तारी धन शोधन के मामले में हुई है।

भाटिया ने कहा कि आज पूरा देश कह रहा है आम आदमी पार्टी (आप) को पापी आप, पाप ही पाप कह रहा है। उन्होंने कहा कि कुछ दिन पहले ही पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री भ्रष्टाचार के आरोप में बर्खास्त किये गए थे, अब दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री गिरफ्तार हुए हैं। भाटिया ने कहा कि आम आदमी पार्टी के सर्वोच्च नेता अरविंद केजरीवाल से सवाल किया कि जहां-जहां उनके कदम पड़ते हैं, तो वहां पर भ्रष्टाचार क्यों मिलता है। उन्होंने केजरीवाल से सवाल किया कि क्या उनकी पार्टी में कोई नैतिकता बची है।

भाजपा नेता ने केजरीवाल पर दोगला रवैया अपनाने का आरोप लगाते हुए कहा कि सतेंद्र जैन ने न्यायालय का दरवाजा क्यों नहीं खटकाया। क्योंकि उन पर जो आरोप लग रहे हैं, वो बहुत ही संगीन हैं। 4 कंपनियों के माध्यम से 4.81 करोड़ रुपये को घुमाकर अपने लाभ के लिए प्रयोग किया गया है, ये बात मीडिया के माध्यम से बाहर आई है। भाटिया ने कहा कि अरविंद केजरीवाल अपने भ्रष्ट मंत्रियों के साथ जनता की गाढ़ी कमाई को अपने लाभ के लिए उपयोग कर रहे हैं। भाटिया ने आगे कहा कि ये वसूली की आम आदमी पार्टी और भ्रष्टाचारियों की सरकार है। केजरीवाल की चुप्पी ये बयां कर रही है कि आप ही के इशारे पर ये भ्रष्टाचार हुआ है।

Zee NewsTimes

Founded in 2018, Zee News Times has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button