देश

यह जीत केजरीवाल जीत है : दुर्गेश पाठक

नई दिल्ली। राजेंद्र नगर विधानसभा उपचुनाव में ‘आप पार्टी’ के प्रत्याशी दुर्गेश पाठक ने भारी बहुमत के साथ जीत दर्ज की। आम आदमी पार्टी के सभी नेताओं, विधायकों और नवनिर्वाचित विधायक दुर्गेश पाठक ने पार्टी मुख्यालय में जीत का जश्न मनाया। साथ ही सभी कार्यकर्ताओं को मेहनत सफल होने की बधाई दी।

इस मौके पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि “राजेंद्र नगर के लोगों का दिल से आभार। दिल्ली के लोगों के इस अथाह स्नेह और प्रेम का मैं आभारी हूं। यही हमें और मेहनत एवं सेवा करने की प्रेरणा देता है। लोगों ने उनकी गंदी राजनीति को हराया और हमारे अच्छे काम को सराहा है।” इस दौरान गोपाल राय ने कहा कि अरविंद केजरीवाल के काम और हमारे कार्यकर्ताओं की मेहनत भाजपा की हर तिकड़म का जवाब देने के लिए तैयार है।

वहीं दुर्गेश पाठक ने कहा कि “यह केजरीवाल जीत है और उनके द्वारा कराए जा रहे कामों की जीत है। राजेंद्र नगर की जनता और ‘आप पार्टी’ के सभी कार्यकर्ताओं को इस जीत के लिए दिल की गहराइयों से धन्यवाद। भगवान से प्रार्थना है कि मुझे ऐसी क्षमता दे की राजेंद्र नगर की जनता के आशीर्वाद पर खरा उतर सकूं।”

आम आदमी पार्टी के प्रदेश संयोजक एवं कैबिनेट मंत्री गोपाल राय ने कहा कि 102 वार्ड के प्रभारी एवं जिला अध्यक्ष प्रवेश, वार्ड 103 के प्रभारी सौरभ भारद्वाज, आतिशी और धर्मेंद्र, आतिशी वार्ड 104 के प्रभारी सुरेंद्र लकड़ा एवं संजीव झा और आम आदमी पार्टी के अन्य सभी कार्यकर्ताओं को राजेंद्र नगर उपचुनाव की जीत के लिए बहुत-बहुत बधाई। आगे दुर्गेश पाठक ने कहा कि “दिल्ली के लोग चाहते हैं कि यह एक ऐसी राजधानी बनेगी पूरा देश इस पर गर्व करे। मैं भारतीय जनता पार्टी को चुनौती देता हूं कि एमसीडी के चुनाव करवा लो, दिल्ली की जनता आजादी की मांग कर रही है।”

Zee NewsTimes

Founded in 2018, Zee News Times has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button