देश

विकसित, समृद्ध बन नयी ऊंचाइयों को पार करेगा गुजरात: पीएम मोदी

पालीताणा (गुजरात): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के भावनगर ज़िले के पालीताणा में सोमवार को कहा कि गुजरात विकसित, समृद्ध बनेगा और नयी ऊंचाइयों को पार करेगा। श्री मोदी ने सोमवार को यहां गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, पालीताणा ने आज अपना रंग रखा है। आज मैं सूरत से आ रहा हूं। कल शाम सूरत में मेरी सभा थी। मुझे एयरपोर्ट से लगभग 30 किलोमीटर दूर सूरत जाना था। आश्चर्य की बात थी कि सारा सूरत रोड़ पर उतर आया था। वहां का जो दृश्य मैंने देखा है, जनसागर के बीच मेरा कॉनवॉय नाव की तरह जा रहा था। अद्भुत उत्साह, उमंग मेरे हृदय को स्पर्श करने वाले दृश्य थे और आज यहां पालीताणा में आने पर भी ऐसा ही उमंग, उत्साह देखने को मिल रहा है। ऐसा लग रहा है जैसे भावनगर, सौराष्ट्र और सूरत ने एक ही स्वर निश्चित कर दिया है।

उन्होंने कहा, “ यह चुनाव हमारा गुजरात विकसित गुजरात बने, हमारा गुजरात समृद्ध बने और हमारा गुजरात नयी ऊंचाइयों को पार करे, उसका निर्णय करने का चुनाव है। आजादी के 75 वर्ष पूरे हुए। अब तो जो कुछ करना है, सब 25 वर्षों में कर ही देना होगा। गुजरात का मतदाता समझदार हैं। कच्छ हो, काठियावाड़ हो, दक्षिण गुजरात हो, आदिवासी इलाका हो, समुद्र किनारा हो, मछुआरे हों, जहां जा रहा हूं, वहां से एक ही आवाज, एक ही मंत्र सुनने को मिल रहा है, फिर एक बार, फिर एक बार मोदी सरकार।

प्रधानमंत्री ने कहा, “ लोगों के मन में बार-बार भाजपा सरकार लाने का मन इसलिए होता है कि यहां जो बुजुर्ग बैठे हैं, उन्हें मालूम है, पहले कैसे इस देश को बांटने के प्रयत्न होते थे। जब देश की एकता की, जोड़ने की बात आयी तो सरदार वल्लभभाई पटेल ने देश की एकता के लिए रियासतों को एक करने का बीड़ा उठाया। उनको सफलता मिली, उसका कारण एक मेरा भावनगर, एक मेरे महाराज कृष्ण कुमार सिंह, मेरे गोहिलवाड़ उन्होंने देश के बारे में सोचा और इस राजपाट को देश की एकता के लिए मां भारती के चरणों में समर्पित कर दिया। जो भावनगर ने शुरुआत की सारे हिंदुस्तान को उसके पीछे चलना पड़ा। ”

Zee NewsTimes

Founded in 2018, Zee News Times has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button