उत्तर प्रदेशजौनपुर

ईसाई मिशनरी द्वारा धर्मांतरण करा रहे तीन महिलाओं समेत 16 गिरफ्तार

  • सरकार के तमाम प्रयासों के बाद भी नहीं रुक रहा धर्मांतरण का खेल खुफिया विभाग को नहीं है कोई जानकारी

जौनपुर। प्रदेश सरकार के लाख कोशिशों के बाद भी जनपद में धर्मांतरण का खेल नहीं रुक रहा है। आए दिन ईसाई मिशनरीज द्वारा छोटे-छोटे गांव और कस्बों में प्रार्थना सभाएं करके हिंदू धर्मावलंबियों को प्रलोभन देकर ईसाई धर्म में परिवर्तन कराया जा रहा है।

ताजा मामला बदलापुर थाना क्षेत्र के मुरादपुर कोटिला गांव का है जहां रविवार रात हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं और पुलिस की टीम ने छापा मारकर मौके से भारी संख्या में लोगों को ईसाई धर्म के ईसा मसीह का प्रार्थना करते हुए पकड़ा है। पुलिस ने 16 लोगों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर विधिक कार्रवाई करने में जुटी हुई है।

इस संबंध में सोमवर को जानकारी देते हुए क्षेत्राधिकारी बदलापुर शुभम तोदी ने बताया कि हिन्दू संगठन के प्रमोद कुमार शर्मा की तहरीर से सूचना प्राप्त हुई कि सेंट जेवियर्स स्कूल के प्रबंधक थामस जोसेफ के प्रभाव में आकर कुछ महिलायें व पुरुष हिंदू धर्म से ईसाई धर्म में परिवर्तन कर रहे हैं। इस सूचना पर पुलिस मुरादपुर कोटिला गांव में पहुंचकर विधि विरुद्ध धर्म परिवर्तन करा रहे 13 पुरुष व तीन महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया। इनके खिलाफ सुसंगत धाराओं में एफआईआर पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार व्यक्तियों में दिनेश कुमार मौर्या पुत्र मोहन लाल मुरादपुर कोटिला थाना बदलापुर, अमृत लाल पुत्र खिलाड़ी राम शेखपुर थाना तेजी बाजार, शनि गौतम पुत्र शम्भूनाथ मुरादपुर कोटिला, समर बहादुर पुत्र चैतू राम रूपचन्द्रपुर, शिव प्रकाश गौतम पुत्र गुरूदीन, दुर्गा प्रसाद पुत्र छोटे लाल घघरिया थाना मछलीशहर, कमलेश चमार पुत्र बिरछू राम गजेन्द्रपुर थाना करौंदीकलां, पंकज चमार पुत्र कमलेश गजेन्द्रपुर थाना करौंदीकला, राम अजोर पुत्र प्रेमचन्द्र रैभानीपुर थाना बदलापुर, सुरेश मौर्या पुत्र राधेश्याम मौर्या नि0ग्रा0 राजेपुर थाना मछलीशहर, संजय कुमार पुत्र राम सेवक छतौना थाना हनुमानगंज जनपद सुल्तानपुर, आशीष कुमार पुत्र पुनवासी कन्नौजिया अमरूपुर थाना चांदा जनपद सुल्तानपुर, राजपति पुत्र बलदेव सुल्तानपुर थाना बदलापुर, पूनम पत्नी राजेश दोमुहा थाना दोमुख जौनपुर, अंशिका पत्नी दिवाकर तेजी बाजार थाना तेजी बाजार, सरिता पत्नी विजय ढकवा थाना आसपुर देवसरा जनपद प्रतापगढ़ शामिल हैं।

जनपद में धर्मांतरण रुकने का नाम नहीं ले रहा है आए दिन गांव गिराव में धर्मांतरण जैसी बातें सामने आ रही है लेकिन पुलिस प्रशासन द्वारा इसमें कोई ठोस कदम उठाए जाने से इन लोगों के हौसले बुलंद है। इससे साफ जाहिर है कि पुलिस कहीं न कहीं नामजद आरोपियों बचाने का काम कर रही है।

Zee NewsTimes

Founded in 2018, Zee News Times has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button