उत्तर प्रदेशलखनऊ

बाबा साहेब की प्रतिमा तोड़ना बहुत ही गंभीर घटना : असीम अरुण

लखनऊ। समाज कल्याण विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण ने सोमवार को कन्नौज जिले में बाबा साहेब की प्रतिमा तोड़ने की घटना को बेहद गंभीर बताया है। ऐसा नहीं होना चहिए।

अपने ट्वीटर हैंडल से ट्वीट करते असीम अरुण ने कहा कि कन्नौज के गुरसहायगंज में अराजकतत्वों ने बाबा साहेब भीम राव आंबेडकर की प्रतिमा को तोड़ा। यह बहुत ही गंभीर घटना है और ऐसी घटनाएं नहीं होनी चाहिए।

उन्होंने इस मामले में पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह से बात की है। उन्होंने कहा कि अपराधी पकड़े जाएं और उन्हें कठोर से कठोर सजा दी जाए। साथ ही पूर्व में ऐसी घटनाओं में लिप्त अपराधियों को भी सजा दिलायी जाए।

उल्लेखनीय है कि गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र के कस्बा सराय प्रयाग स्थित आंबेडकर पार्क में लगी बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर की मूर्ति को शनिवार रात अराजकतत्वों ने क्षतिग्रस्त कर दी थी।

अगले दिन रविवार सुबह जब लोग पार्क पहुंचे तो क्षतिग्रस्त मूर्ति देख आक्रोशित हो उठे। मूर्ति की देखभाल के लिए गठित समिति के अध्यक्ष दिनेश चंद्र ने अराजकतत्वों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। जिला प्रशासन के नई मूर्ति स्थापित कराने के आश्वासन के बाद लोग शांत हुए थे।

Zee NewsTimes

Founded in 2018, Zee News Times has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button