कारोबार

मार्च में 12 दिन बंद रहेंगे बैंक, निपटा लें जरूरी काम, देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

नई दिल्ली। मार्च महीने में घर से लेकर बाजार तक हर जगह रौनक देखने को मिलती है. यही नहीं, इस वक्त स्कूलों से लेकर बैंकों तक में आम महीने की तुलना में ज्यादा छुट्टियां देखने मिलती हैं। बैंकों की बात करें तो भारतीय रिजर्व बैंक (RBI)  की अवकाश सूची के अनुसार फरवरी 2023 में वीकेंड की छुट्टियों को मिलाकर मार्च 2023 में कुल 12 दिन बैंक बंद रहेंगे।

यह ध्यान रखना महत्वपूर्ण है कि बैंक अवकाश राज्य और विशेष क्षेत्र की स्थानीय छुट्टियों के आधार पर अलग-अलग होते हैं। मार्च में बैंकों में चापचर कुट, होली, उगादी और श्री राम नवमी जैसे अवकाश रहेंगे. गौरतलब है कि बैंक प्रत्येक महीने के पहले और तीसरे शनिवार को खुले रहते हैं, जबकि दूसरे और चौथे शनिवार को बैंक अवकाश होता है।

इस दिन बैंक रहेंगे बंद

3 मार्च (शुक्रवार) : चापचर कुट – मिजोरम
7 मार्च (मंगलवार) : होली/होलिका दहन/धुलंडी/डोल जात्रा – महाराष्ट्र, असम, राजस्थान, श्रीनगर, गोवा, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, जम्मू, श्रीनगर, तेलंगाना और झारखंड
8 मार्च (बुधवार) : होली का दूसरा दिन/धुलेटी/याओसंग दूसरा दिन – त्रिपुरा, गुजरात, मिजोरम, मध्य प्रदेश, उड़ीसा, चंडीगढ़, उत्तराखंड, सिक्किम, राजस्थान, जम्मू, उत्तर प्रदेश, बंगाल, उत्तर प्रदेश, नई दिल्ली, बिहार,  छत्तीसगढ़, मेघालय और हिमाचल प्रदेश
9 मार्च (गुरुवार) : होली- बिहार
22 मार्च (बुधवार) : गुड़ी पड़वा/उगादी महोत्सव/बिहार दिवस/साजिबु नोंगमापनबा (चेराओबा)/तेलुगु नववर्ष दिवस/पहला नवरात्र – महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडु, तेलंगाना, मणिपुर, जम्मू, गोवा और बिहार
30 मार्च (गुरुवार) : श्री राम नवमी (चैते दशाईं) – गुजरात, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, उड़ीसा, चंडीगढ़, उत्तराखंड, सिक्किम, तेलंगाना, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड और शिमला

Zee NewsTimes

Founded in 2018, Zee News Times has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button