बड़ी खबरविदेश

कनाडा में खालिस्तानी साजिश को तिरंगा लहरा कर जवाब, प्रदर्शनकारियों के सामने लगे भारत माता की जय के नारे

कनाडा में भारतीय दूतावास के सामने विरोध प्रदर्शन करने वाले खालिस्तानी समर्थकों को मुंह की खानी पड़ गई. प्रदर्शन के दौरान दूतावास के आसपास मौजूद भारतीय समर्थकों ने तिरंगा लहरा और भारत माता की जय के नारे लगाकर करार जवाब दिया है. इसका वीडियो भी सामने आया है जिसमें एक तरफ खालिस्तानी समर्थक अपने झंडे लिए नजर आ रहे तो दूसरी तरफ भारतीय समर्थक हाथ में तिरंगे लेकर भारत माता की जय के नारे लगा रहे हैं.

वीडियो में देखने से पता चल रहा है कि खालिस्तानी समर्थकों की तुलना में भारतीय समर्थकों की तादात काफी ज्यादा थी. रोड के एक तरफ भारतीय समर्थक तो दूसरी तरफ खालिस्तानी समर्थक हाथ में झंडा लिए नजर आए. भारत सरकार ने कनाडा की सरकार के सामने खालिस्तानी समर्थकों इस रैली को लेकर पहले ही अपनी आपत्ति दर्ज करा चुकी थी.

दरअसल, पिछले दिनों कनाडा में खालिस्तानी नेता हरदीप सिंह निज्जर की दो अज्ञात बदमाशों ने हत्या कर दी थी. निज्जर भारत का मोस्ट वांटेड आतंकी था. ऐसे में खालिस्तानी समर्थकों ने कथित तौर पर आरोप लगाया है कि निज्जर की हत्या में भारत की भूमिका है. इसी को लेकर सैकड़ों समर्थक 8 जुलाई को कनाडा में भारतीय दूतावास के सामने प्रदर्शन करने के लिए इकट्ठा हुए थे.

प्रदर्शन से ठीक पहले खालिस्तानी समर्थकों की ओर से पोस्टर भी जारी किए गए थे जिसमें कनाडा में भारतीय दूतावास के अधिकारियों की तस्वीरें छपी थी. पोस्टर के सोशल मीडिया पर वायरल होते ही मामला तुल पकड़ लिया. जिसके बाद भारत सरकार ने भारत में कनाडा के उच्चायुक्त को समना जारी करते हुए मामले को लेकर कड़ी आपत्ति जाहिर की थी. भारत ने पोस्टर को राजनयिकों और दूतावास पर हमले के लिए उकसाने वाला बताते हुए कहा था कि ये हमें किसी भी हाल में मंजूर नहीं है.

Zee NewsTimes

Founded in 2018, Zee News Times has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button