कारोबार
नया आधार ऐप लॉन्च, अब QR से शेयर होंगी डिटेल्स
भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने नया आधार ऐप लॉन्च किया है, जो यूजर्स के लिए आधार से जुड़ी सुविधाओं को और आसान बना देगा। इस ऐप की मदद से अब यूजर्स QR कोड स्कैन कर अपनी आधार डिटेल्स सुरक्षित तरीके से शेयर कर सकेंगे। इसका सबसे बड़ा फायदा यह है कि अब फिजिकल आधार कार्ड साथ रखने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
साथ ही, एक ही मोबाइल फोन में 5 परिवार के सदस्यों के आधार कार्ड स्टोर किए जा सकते हैं। नया ऐप यूज़र-फ्रेंडली इंटरफ़ेस, बेहतर सिक्योरिटी फीचर्स और ऑफलाइन वेरिफिकेशन की सुविधा के साथ आता है, जिससे आधार उपयोग और भी आसान हो गया है।



