खेल-खिलाड़ीबड़ी खबर

Asian Games : BCCI का बड़ा फैसला- पहली बार एशिया खेलों में हिस्सा लेगी महिला-पुरुष क्रिकेट टीम

मुंबई। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने चीन के हांग्झोउ में सितंबर में होने वाले एशियाई खेलों के लिए महिला और पुरुष टीम भेजने का निर्णय लिया है। बोर्ड ने सोमवार को शीर्ष परिषद की बैठक के बाद इसकी घोषणा की। बीसीसीआई की ओर से जारी विज्ञप्ति में कहा गया कि विश्व कप 2023 में हिस्सा न लेने वाले खिलाड़ी एशिया कप के लिये चुने जा सकेंगे। एशिया कप का आयोजन 23 सितंबर से आठ अक्टूबर के बीच होना है, जबकि विश्व कप पांच अक्टूबर को शुरू हो जायेगा।

इस बीच, बीसीसीआई के सचिव जय शाह ने कहा कि बोर्ड संन्यास ले चुके खिलाड़ियों सहित सभी भारतीय क्रिकेटरों के लिये अन्य टी20 लीगों में भाग लेने के संबंध में नीति तैयार करेगा। शाह ने कहा कि बोर्ड ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के आगामी सीज़न में इम्पैक्ट प्लेयर नियम को जारी रखने का फैसला लिया है। शाह ने कहा, “टीमों को टॉस से पहले अपनी एकादश और चार स्थानापन्न खिलाड़ी चुनने होंगे। टीमें मैच के किसी भी समय इम्पैक्ट प्लेयर का इस्तेमाल कर सकती हैं। सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के पिछले सीजन में एक टीम इम्पैक्ट प्लेयर को पारी के 14वें ओवर से पहले ही इस्तेमाल कर सकती थी।”

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के आगामी सीजन में एक ओवर में दो बाउंसर फेंकी जा सकेंगी। बोर्ड ने बैठक के दौरान दो चरणों में देशभर के स्टेडियमों के नवीनीकरण का निर्णय भी लिया। शाह ने कहा, “पहला चरण आईसीसी पुरुष विश्व कप 2023 के आयोजन स्थलों के नवीनीकरण पर केंद्रित होगा। इससे जुड़ा काम विश्व कप से पहले पूरा जायेगा। दूसरा चरण अन्य आयोजन स्थलों के नवीनीकरण पर काम करेगा।

Zee NewsTimes

Founded in 2018, Zee News Times has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button