उत्तर प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ

फरियादियों के पास खुद चलकर गये उप मुख्यमंत्री

लगभग 03 दर्जन से अधिक जिलों के कई सैकड़ा लोगों ने रखी अपनी समस्यायें

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने अपने-7 कालीदास मार्ग स्थित आवास (कैम्प कार्यालय) पर आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम में विभिन्न जनपदों से आये लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं के त्वरित निस्तारण का आश्वासन दिया। उन्होने जनसुनवाई के दौरान एक-एक व्यक्ति की समस्या को पूरी गम्भीरता से सुना तथा समस्याओं के निराकरण हेतु सम्बंधित अधिकारियों को निर्देश दिए।

निर्देश दिए कि गुणवत्तापूर्ण सन्तोषजनक फीड बैक के साथ शिकायतों का निस्तारण करें। लगभग जनता दर्शन में प्रयागराज, बलरामपुर, फतेहपुर, प्रतापगढ़, कौशांबी, गोरखपुर ,पीलीभीत, मैनपुरी, मुरादाबाद, कानपुर, बिजनौर, अलीगढ़, सुल्तानपुर, अमरोहा, आजमगढ़, ललितपुर, वाराणसी, हाथरस, शाहजहांपुर, कौशांबी, सीतापुर, बुलंदशहर, अलीगढ़, भदोही व गाजीपुर 03 दर्जन से अधिक जिलों के कई सैकड़ा लोगों ने अपनी समस्यायें रखी।

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सम्बंधित अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए हैं कि समस्याओं का निराकरण इस प्रकार किया जाय कि समस्याग्रस्त व्यक्ति पूरी तरह से, संतुष्ट रहें और उन्हें दुबारा कहीं भटकना न पड़े और बार-बार चक्कर न लगाने पड़ें। उन्होंने महिलाओं, दिव्यांगों, बुजुर्गों की समस्याओं व शिकायतों को सुना और उन्हें प्राथमिकता के आधार पर संबंधित अधिकारियों को त्वरित गति से निदान करने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

जनता दर्शन में भूमि विवाद, दुर्घटनाओं से संबंधित, अवैध कब्जे, शिक्षा, स्वास्थ्य, आवास आवंटन, स्कूल निर्माण, भूमि पट्टा, कब्जा दिलाने, अतिक्रमण हटाने, सड़क बनवाने, बिजली, अभियुक्तों की गिरफ्तारी कराने, आदि से संबंधित विभिन्न समस्याएं प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए लोगों ने रखी। जनता दर्शन समस्याओं के निस्तारण के बावत कई उच्चाधिकारियों से दूरभाष पर वार्ता भी की।

Zee NewsTimes

Founded in 2018, Zee News Times has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ये भी पढ़ें
Close
Back to top button