देशबड़ी खबर

जी-20 समिट: पूरी तरह बदल गई दिल्ली की फिजा, बारिश से मौसम हुआ कूल-कूल

जी-20 शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए जहां दुनियाभर के दिग्गज नेता दिल्ली पहुंचे हैं, वहीं राष्ट्रीय राजधानी में मौसम के करवट लेने से एनसीआर की फिजा बदल सी गई है। जी- 20 के दौरान दिल्ली में मॉनसून एक बार फिर एक्टिव हो गया है। दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में शनिवार तड़के तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश हुई। मौसम विभाग के मुताबिक, शनिवार शाम या रात में हल्की बारिश होने का अनुमान है। इसके साथ ही रविवार को बारिश होने की संभावना जताई गई है।

राजधानी में कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग ने पहले ही शनिवार और रविवार को बादल छाए रहने एवं हल्की बारिश की भी संभावना जताई थी। मौसम विभाग के महानिदेशक डॉ मृत्युंजय महापात्रा के मुताबिक, दिल्ली में इस वक्त चल रहा उच्च तापमान लंबे समय से बारिश की अनुपस्थिति और शुष्क हवाओं के प्रसार के कारण है। वहीं, शनिवार और रविवार को तेज हवाएं और हल्की बारिश के कारण प्रदूषण स्तर में भी कुछ गिरावट होने की उम्मीद जताई गई है। दिल्ली में आज न्यूनतम तापमान 27 और अधिकतम तापमान 37 डिग्री के आस-पास रहने की संभावना है।

दिल्ली में जी-20 शिखर सम्मेलन

दिल्ली में रविवार को भी बादल छाए रहने और हल्की बारिश होने का अनुमान है। इन दो दिनों में दिल्ली में जी-20 शिखर सम्मेलन का आयोजन हो रहा है। दुनियाभर से आए दिग्गज नेता रविवार को राजघाट जाएंगे। मौसम विभाग जी- 20 शिखर सम्मेलन के दौरान प्रगति मैदान के पास एक अतिरिक्त स्वचलित मौसम केंद्र स्थापित किया है, जो विशिष्ट और वास्तविक समय में मौसम पूर्वानुमान बताएगा।

प्रदूषण के स्तर में गिरावट दर्ज

जी-20 शिखर सम्मेलन के दौरान मौसम अनुकूल रहने और सड़कों पर कम वाहन चलने की वजह से यहां प्रदूषण का स्तर शुक्रवार को सितंबर महीने में सबसे निचले स्तर पर रहा। दिल्ली और गाजियाबाद का प्रदूषण स्तर एनसीआर में शुक्रवार को सबसे कम दर्ज किया गया। वहीं, गुरुग्राम का प्रदूषण स्तर सबसे ज्यादा मध्यम स्तर पर दर्ज किया गया।

Zee NewsTimes

Founded in 2018, Zee News Times has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button