देशबड़ी खबर

G20 Summit: PM मोदी ने बनाया खास रिकॉर्ड, 3 अमेरिकी राष्ट्रपतियों का स्वागत करने वाले पहले प्रधानमंत्री बने

भारत की राजधानी नई दिल्ली में हो रहे जी20 शिखर सम्मेलन की शुरुआत आज शनिवार 9 सितंबर से हो जाएगी। राष्ट्रपति जो बाइडेन से लेकर ऋषि सुनक और कई अन्य देशों के प्रमुख बैठक में भाग लेने के लिए नई दिल्ली में लैंड कर चुके हैं। बीती रात पीएम मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन की मेजबानी की और एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।

बता दें कि पीएम मोदी देश के ऐसे पहले प्रधानमंत्री बन गए हैं जिन्होंने 3 अमेरिकी राष्ट्रपतियों का भारत में स्वागत किया है। आइए जानते हैं इससे पहले भारत में आए सभी अमेरिकी राष्ट्रपतियों की लिस्ट और उनका स्वागत करने वाले पीएम के बारे में…

केवल 8 राष्ट्रपति आए हैं भारत

भारत की आजादी के बाद से केवल 8 अमेरिकी राष्ट्रपतियों ने भारत का दौरा किया है। साल 1959 में अमेरिका के राष्ट्रपति आइजनहावर भारत आए थे। तत्कालीन पीएम नेहरु ने उनका स्वागत किया था। इसके बाद साल 1969 में रिचर्ड निक्सन ने पूर्व पीएम इंदिरा गांधी के कार्यकाल में भारत का दौरा किया था। इसके बाद 1978 में पूर्व पीएम मोरारजी देसाई के कार्यकाल में अमेरिकी राष्ट्रपति जिमी कार्टर ने भारत का दौरा किया था।

अहम रहा बिल क्लिंटन-बुश का दौरा

2000 में तत्कालीन पीएम अटल बिहारी वाजपेयी के कार्यकाल में अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन ने भारत का दौरा किया था। इसके बाद पूर्व पीएम मनमोहन सिंह के कार्यकाल में 2006 में जॉर्ज डब्ल्यू बुश भारत दौरे पर आए थे। इन दोनों नेताओं के दौरे ने भारत-अमेरिका संबंधों में एक नया मील का पत्थर स्थापित किया था। इसके बाद साल 2011 में मनमोहन सिंह के कार्यकाल में ही बराक ओबामा ने भी भारत का दौरा किया था।

पीएम मोदी का रिकॉर्ड

पीएम मोदी ने अपने कार्यकाल में अब तक 3 अमेरिकी राष्ट्रपतियों का स्वागत किया है। साल 2015 में बराक ओबामा ने गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि बनकर दूसरी बार भारत की यात्रा की थी। इसके बाद 2020 में डोनाल्ड ट्रंप भी भारत की दो दिन की यात्रा पर आए थे। वहीं, 8 सितंबर, 2023 को वर्तमान अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन भारत की यात्रा पर आए हैं। इस कारण पीएम मोदी के नाम ये खास रिकॉर्ड दर्ज हो गया है।

Zee NewsTimes

Founded in 2018, Zee News Times has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button