उत्तर प्रदेशबड़ी खबर
बार चुनाव पर हाई कोर्ट की रोक

लखनऊ बार एसोसिएशन के चुनाव पर हाई कोर्ट ने फिलहाल रोक लगा दी है। कोर्ट ने स्पष्ट किया कि बिना 30 प्रतिशत महिला आरक्षण लागू किए चुनाव कराना नियमों के खिलाफ है। इस फैसले के बाद बार एसोसिएशन के चुनाव की प्रक्रिया पर रोक लग गई है और अब नए सिरे से नियमों के तहत तैयारी करनी होगी।
कोर्ट ने अपने आदेश में महिला प्रतिनिधित्व को जरूरी बताते हुए कहा कि बार संस्थाओं में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाना समय की मांग है। इस फैसले से वकीलों के बीच नई बहस छिड़ गई है और अब सभी की नजर आगे की प्रक्रिया और नए चुनाव कार्यक्रम पर टिकी हुई है।



