उत्तर प्रदेशबड़ी खबर
यूपी में स्मार्ट मीटर लगाने पर रोक, CM योगी ने बनाई जांच कमेटी


उत्तर प्रदेश में पुराने बिजली मीटरों को स्मार्ट मीटर से बदलने की प्रक्रिया पर फिलहाल रोक लगा दी गई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर इस पूरे मामले की जांच के लिए एक कमेटी का गठन किया गया है। बताया जा रहा है कि उपभोक्ताओं की शिकायतों और तकनीकी खामियों को देखते हुए यह फैसला लिया गया है।
सरकार का कहना है कि जांच रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई तय की जाएगी। वहीं, इस फैसले से प्रदेश के लाखों बिजली उपभोक्ताओं को फिलहाल राहत मिली है। अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि जांच पूरी होने तक पुराने मीटरों में कोई बदलाव न किया जाए और पारदर्शिता के साथ पूरी प्रक्रिया की समीक्षा की जाए।