उत्तर प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ

UP के नए मुख्य सचिव बने मनोज कुमार सिंह, लोकभवन में ग्रहण किया पदभार, मोदी के पसंदीदा दुर्गाशंकर को नहीं मिला चौथा सेवा विस्तार

लखनऊः मनोज कुमार सिंह को यूपी का मुख्य सचिव बनाया गया है. वह दुर्गा शंकर मिश्रा का स्थान लेंगे. दुर्गा शंकर मिश्रा को चौथी बार सेवा विस्तार नहीं मिल सका. वह पीएम मोदी के पसंदीदा अफसरों में एक बताए जाते हैं. सीएम योगी ने उन्हें इस बार सेवा विस्तार नहीं दिया. मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह ने लोकभवन में कार्यभार भी ग्रहण कर लिया है.

1988 बैच के आईएएस अफसर मनोज कुमार सिंह मुख्य सचिव और IIDC दोनों होंगे. आज दोपहर वह मुख्य सचिव का चार्ज संभालेंगे. बता दें कि मनोज कुमार सिंह सीएम योगी के बेहद भरोसेमंद अफसर माने जाते हैं. बता दें कि कुछ महीने पूर्व कृषि उत्पादन आयुक्त की जिम्मेदारी संभालने के दौरान मनोज कुमार सिंह को शासन की ओर से अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास आयुक्त (आईआईडीसी) का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया था. उनकी छवि तेज तर्रार अफसरों में मानी जाती है.

मनोज कुमार सिंह झारखंड के रहने वाले हैं
मनोज कुमार सिंह झारखंड के रांची शहर के रहने वाले हैं. पिछले साल से ही मनोज कुमार सिंह का नाम यूपी के मुख्य सचिव की दौड़ में आगे आने लगा था. हालांकि तब दुर्गाशंकर मिश्रा को सेवा विस्तार दिए जाने के कारण वह मुख्य सचिव नहीं बन सके थे. वह अपर मुख्य सचिव पंचायतीराज और उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण की भी जिम्मेदारी निभा चुके हैं. वह दो बार गौतमबुद्ध नगर में भी जिम्मेदार पद पर रह चुके हैं.

दुर्गा शंकर मिश्रा को चौथी बार नहीं मिला सेवा विस्तार
चर्चा है कि 1984 बैच के आईएएस अफसर दुर्गा शंकर मिश्र को तीन महीने का सेवा विस्तार दिया जा सकता था . उनका कार्यकाल 30 जून को समाप्त हो रहा है. दुर्गा शंकर मिश्र को इससे पहले तीन बार सेवा विस्तार मिल चुका है. दिसंबर, 2021 में रिटायरमेंट से कुछ दिनों पहले ही दुर्गा शंकर मिश्र को एक साल का सेवा विस्तार दिया गया था. इसके बाद दिसंबर, 2022 में उन्हें दोबारा एक साल का सेवा विस्तार दिया गया. दिसंबर, 2023 में जब उनका कार्यकाल समाप्त हो रहा था, तब भी उन्हें लोकसभा चुनावों के मद्देनजर 6 महीने का सेवा विस्तार दिया गया. अब उन्हें चौथी बार सेवा विस्तार मिलने की की चर्चाएं तेज थी मगर ऐसा हुआ नहीं. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सबसे खास अफसर में से एक मनोज कुमार सिंह को इस पद के लिए चुन लिया गया.

Zee NewsTimes

Founded in 2018, Zee News Times has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ये भी पढ़ें
Close
Back to top button