देशबड़ी खबर

प्रधानमंत्री मोदी ने योग दिवस मनाने के लिए दुनिया का जताया आभार, कहा- योग पर रॉयलटी नहीं…

संयुक्त राष्ट्र। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर बुधवार को यहां आयोजित योगाभ्यास कार्यक्रम के उद्घाटन संबोधन में योग दिवस मनाने के लिए दुनिया का आभार जताते हुए कहा कि योग भारत एक अति प्राचीन परंपरा है और भारत की तमाम प्राचीन परंपराओं की तरह यह परंपरा न केवल जीवंत है, बल्कि गतिमान भी है।

मोदी ने कहा, “योग कॉपी राइट, पेटेंट और रॉयलटी के भुगतान से मुक्त है। योग को हर उम्र, हर लिंग और हर शारीरिक स्थिति में अपनाया जा सकता है। आप इसका अभ्यास घर पर, काम पर और यात्रा के दौरान कहीं भी कर सकते हैं।” इस कार्यक्रम के मंच पर प्रधानमंत्री मोदी के साथ संयुक्त राष्ट्र महासभा के 77 वें सत्र के अध्यक्ष साबा कोरोसी , न्यूयार्क के मेयर एरिक एडम्स, संयुक्त राष्ट्र की उप महासचिव अमीना जे मोहम्मद उपस्थित थीं।

कार्यक्रम को संरा में भारत की स्थायी प्रतिनिधि रुचिरा कंबोज ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर संरा महासचिव एंटोनियो गुटेरेस का वीडियो संदेश भी प्रसारित किया गया। मोदी नेे कहा, “मुझे बताया गया है कि यहां दुनिया के हर राष्ट्रीयता के लोग उपस्थित हैं।” प्रधानमंत्री ने कहा कि योग एक संपूर्ण जीवन पद्धति है। यह स्वास्थ्य और सुख का एक सम्पूर्ण मार्ग है। इससे कार्य और विचार पर ध्यान केंद्रित रहता है।

योग स्वयं के साथ, दूसरों के साथ और प्रकृति के साथ समन्यवय पूर्वक जीवन जीने की कला है। मोदी ने इस अवसर पर योग दिवस, मिलेट (ज्वार बाजरा) वर्ष 2023 और संरा मुख्यालय पर वीर शांति सैनिकों के स्मारक की स्थापना जैसे भारत के प्रस्ताव के लिए विश्व समुदाय का आभार जताया। उन्होंने कहा, “मुझे यहीं संरा में नौ वर्ष पहले का दिन याद है, जबकि मुझे 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग मनाने का प्रस्ताव रखने का सौभाग्य मिला था और यह एक देखकर अद्भुत अनुभव हुआ कि पूरी दुनिया ने मिलकर उस समय समर्थन किया था।

पिछले वर्ष पूरी दुनिया ने 2023 को अंतरराष्ट्रीय मिलेट वर्ष मनाने के भारत के प्रस्ताव का समर्थन किया, जो कि एक सुपर फूड या जबरदस्त खाद्य पदार्थ है। मिलेट पूरे स्वास्थ्य को बढ़ाने वाले अनाज है और पर्यावरण के लिए भी अच्छे हैं। मोदी ने संरा मुख्यालय पर संरा शांति सेना के वीर शहीदों की स्मृति में भारत के प्रस्ताव के समर्थन के लिए भी विश्व समुदाय के प्रति आभार जताते हुए कहा कि शांति सेना में भारत का योगदान सबसे बड़ा है।

उन्होंने कहा कि योग का अर्थ एकता है। हमें संरा मुख्यालय पर योग दिवस कार्यक्रम में शामिल होते हुए बहुत खुशी है। आइए हम योग को अपने जीवन का हिस्सा बनाएं और अपने सुख में वृद्धि करें। संरा मुख्यालय के उद्यान में आयोजित इस कार्यक्र में समाज के विभिन्न क्षेत्रों की तमाम हस्तियों ने भाग लिया, जिसमें अमेरिका में योग और अध्यात्म के प्रचार-प्रसार में लगे कई प्रसिद्ध लोग शामिल हुए।

इससे पहले कार्यक्रम स्थल पर पहुंच कर मोदी ने वहां महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। श्री मोदी ने योगाभ्यास के लिए एकत्रित लोगों के साथ मिलकर योगासन भी किये। सुश्री कंबोज ने योगाभ्यास को लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मुहिम छेड़े जाने के लिए प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व का आभार जताया।

Zee NewsTimes

Founded in 2018, Zee News Times has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button