उत्तर प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ

यूपी ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी में 80 हजार करोड़ से अधिक के निवेश पर बनेगी बात

  • तीन जून को सौ से अधिक उद्योगपति तीसरी ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी में होंगे शामिल
  • प्रधानमंत्री होंगे मुख्य अतिथि, राज्यपाल, मुख्यमंत्री समेत पूरी सरकार रहेगी मौजूद

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में भाजपा की 2017 में सरकार बनने के बाद से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लगातार प्रदेश में निवेश को बढ़ावा देने पर काम कर रहे हैं। योगी सरकार-01 में दो ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी आयोजित कर लाखों करोड़ों रुपये के निवेश लाए गए। वहीं अब तीसरी ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी तीन जून को होने जा रही है। इसमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मुख्य अतिथि के तौर पर होंगे। तो वहीं उद्योग जगत से जुड़ी देशभर की 100 से अधिक नामचीन हस्तियां शामिल होंगी। सरकार को उम्मीद है कि तीसरी ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी में 80 हजार करोड़ रुपये से अधिक का निवेश आएगा।

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में शुक्रवार यानी तीन जून को आयोजित होने वाली तीसरे ग्राम ब्रेकिंग सेरेमनी के आयोजन को लेकर मुख्यमंत्री आदित्यनाथ खुद इसकी तैयारियों की मानिटरिंग कर रहे हैं। इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान (आईजीपी) में कार्यक्रम होगा। कार्यक्रम स्थल का दौरा मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने बुधवार शाम को किया। अधिकारियों के साथ लगातार बैठक करके उन्होंने ज्यादा से ज्यादा निवेश लाने पर जोर दिया है, ताकि उत्तर प्रदेश में लोगों को रोजगार मिले और एक आर्थिक शक्ति के रूप में राज्य उभरकर सामने आए। योगी सरकार ने उत्तर प्रदेश की एक ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी वाली अर्थव्यवस्था बनाने का लक्ष्य रखा है।

शासन के एक अधिकारी ने बताया कि ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी में 100 से अधिक नामचीन उद्योगपति शामिल होंगे। करीब 80 हजार करोड़ रुपये से अधिक के निवेश का प्रस्ताव सरकार के पास है। लिहाजा ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी के दौरान निवेश को धरातल पर उतारने के लिए इन प्रस्तावों पर सरकार और उद्योगपतियों के बीच एमओयू साइन होंगे।

इससे पहले योगी आदित्यनाथ सरकार-01 ने दो ग्राउंड ब्रेकिंग सेरिमनी आयोजित की थी। पहली सेरेमनी में करीब चार लाख 60 हजार करोड़ रुपये निवेश के प्रस्तावों पर मुहर लगी थी। उसमें करीब साढ़े तीन लाख करोड़ के निवेश को धरातल पर उतार दिया गया है या फिर उतारने की प्रक्रिया को आगे बढ़ा दिया गया है। कोरोना के बावजूद सरकार इस दिशा में लगातार काम करती रही। मुख्यमंत्री योगी के प्रयासों से प्रदेश में दूसरी ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी आयोजित की गयी। उसमें 50 हजार करोड़ रुपये से अधिक के निवेश प्रस्तावों को धरातल पर उतारा गया है।

इस बार करीब 80 हजार करोड़ रुपये के निवेश का अनुमान है। तीसरी ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी की तैयारियों को लेकर स्थानीय प्रशासन से लेकर शासन स्तर तक के अधिकारी जुटे हुए हैं। बुधवार को जब मुख्यमंत्री तैयारियों का जायजा लेने इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान पहुंचे तो उनके साथ मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र, अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश अवस्थी, अपर मुख्य सचिव सूचना नवनीत सहगल, प्रमुख सचिव संजय प्रसाद समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे। इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान को भव्य रूप से सजाया गया है। वहीं सुरक्षा के कड़े इंतजाम भी किए गए हैं। चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट से लेकर इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान तक सुरक्षा का कड़ा पहरा रहेगा।

Zee NewsTimes

Founded in 2018, Zee News Times has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ये भी पढ़ें
Close
Back to top button