अन्य

आदर्श नगर पंचायत शोहरतगढ़ में लगाए गए 717 पौधे – लक्ष्य पूरा : अधिशाषी अधिकारी अजय कुमार।। नगर को हरा भरा बनाने में समस्त नगर वासी अपना योगदान दें : नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि रवि अग्रवाल।।

रिपोर्टर - कुणाल जायसवाल - ख्वाजा एक्सप्रेस दैनिक समाचार पत्र पोर्टल यूट्यूब चैनल शोहरतगढ़।। आदर्श नगर पंचायत शोहरतगढ़ में पेड़ लगाओ पेड़ बचाओ बृहद पौधारोपण अभियान एवं एक पेड़ माँ के नाम के अभियान के तहत आज अध्यक्ष प्रतिनिधि, सभासद गण, अधिशासी अधिकारी व नगर पंचायत कार्यालय के कर्मचारियों के साथ वृक्षारोपण कराया गया । अधिशासी अधिकारी अजय कुमार नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि रवि अग्रवाल , सभासद अशरफ अंसारी, सभासद वकील खान , सभासद अनुप कसौधन , सभासद प्रतिनिधि प्रमोद श्रीवास्तव ,राजकुमार मोदनवाल, शिवरतन कनौजिया, बबलू गौड़, सभासद मनोज, दिनेश कुमार , शिव प्रकाश, नगर पंचायत कर्मचारियों में लिपिक राजेश त्रिपाठी , बी०डी० गुप्ता, अमलेश कुमार, मलखान, सफाई नायक श्रीनिवास आदि मौजूद रहे । अधिशाषी अधिकारी श्री अजय कुमार ने बताया है कि आदर्श नगर पंचायत शोहरतगढ़ में 717 पौधों के लगाने का लक्ष्य था । जो लगा दिया गया है। आदर्श नगर पंचायत शोहरतगढ़ ने लक्ष्य पूरा कर लिया है। नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि रवि अग्रवाल ने नगर वासियों से अपील की है कि नगर को हरा भरा बनाने में समस्त नगर वासी अपना योगदान दें।

Zee NewsTimes

Founded in 2018, Zee News Times has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button