देश

कांग्रेस ने हिमंत विश्व पर साधा निशाना, बोले- हिमंत विश्व शर्मा ‘इंडिया’ शब्द पर औपनिवेशिक मानसिकता की बात प्रधानमंत्री को बताएं

नई दिल्ली। कांग्रेस ने बुधवार को असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें ‘इंडिया’ शब्द में औपनिवेशिक मानसिकता की झलक नजर आने की बात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बतानी चाहिए जिन्होंने “स्किल इंडिया” और “डिजिटल इंडिया” जैसे कई नाम सरकारी कार्यक्रमों को दिए हैं।

पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने ट्विटर पर एक वीडियो भी साझा किया जिसमें प्रधानमंत्री मोदी एक चुनावी जनसभा में “वोट फॉर इंडिया” की अपील करते सुने जा सकते हैं। विपक्ष के 26 दलों ने अगले लोकसभा चुनाव के लिए अपनी चुनावी बिसात बिछाने का आगाज करते हुए मंगलवार को ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव एलायंस (इंडिया)’ नाम से नए गठबंधन की घोषणा की।

इस घोषणा के बाद शर्मा ने ट्वीट कर कहा था, “हमारा सभ्यता से जुड़ा संघर्ष इंडिया और भारत के इर्द-गिर्द केंद्रित है। अंग्रेजों ने हमारे देश का नाम इंडिया रखा। हमें खुद को औपनिवेशिक विरासतों से मुक्त करने का प्रयास करना चाहिए। हमारे पूर्वज भारत के लिए लड़े और हम भारत के लिए काम करते रहेंगे।

” उनके इस बयान को लेकर रमेश ने बुधवार को ट्वीट किया,, “क्या असम के मुख्यमंत्री को अंगूर खट्टे होने का अहसास हो रहा है? उनके नए गुरु मोदी जी ने हमें स्किल इंडिया, स्टार्ट-अप इंडिया और डिजिटल इंडिया जैसे नाम दिए। उन्होंने विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्रियों से ‘टीम इंडिया’ के रूप में मिलकर काम करने को कहा है।

उन्होंने वोट फॉर इंडिया की अपील भी की! ” रमेश ने कहा, “जब 26 राजनीतिक दल अपने गठबंधन को ‘इंडिया’ कहते हैं, तो वह नाराज़ हो जाते हैं और कहते हैं कि इंडिया का उपयोग ‘औपनिवेशिक मानसिकता’ को दर्शाता है! उन्हें जाकर अपने बॉस को यह बात बतानी चाहिए।

Zee NewsTimes

Founded in 2018, Zee News Times has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button