देश

coronavirus update: देश में कोरोना के 63 नए मामले आए सामने

नई दिल्ली। 19 जून (वार्ता) देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 63 नए मामले सामने आए हैं, जो पिछले महीनों की तुलना बेहद कम हैं और इसी अवधि में कोरोना से एक मरीज की मौत हुयी है। इस बीच देश में कोरोना टीकाकरण भी जारी है और पिछले 24 घंटों में 160 लोगों को टीका लगाया गया है। अब तक देश में 2,20,67,34,224 लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है।

स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सोमवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में पिछले 24 घंटे में सक्रिय मामलों की संख्या 15 घटकर 1,910 रह गयी है जबकि कुल संक्रमितों की संख्या 4,49,93,543 है और मृतकों का आंकड़ा 5,31,896 हो गया है।

इसी अवधि में कोरोना संक्रमण से स्वस्थ होने वालों का आंकड़ा 77 बढ़कर 4,44,59,737 पर पहुंच गया है। देश में पिछले 24 घंटों के दौरान गुजरात और तमिलनाडु में तीन-तीन, महाराष्ट्र में दो, गोवा, कर्नाटक, पुड्डुचेरी, पंजाब और राजस्थान में क्रमशः एक-एक कोरोना मामलों में वृद्धि हुई है पिछले 24 घंटे में अन्य राज्य बिहार, हिमाचल प्रदेश, केरल, मध्य प्रदेश, ओडिशा, सिक्किम, तेलंगाना और पश्चिम बंगाल में कोरोना के मामलों में कमी देखी गयी है।

Zee NewsTimes

Founded in 2018, Zee News Times has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button