देश

MP: आगे की सीट पर बैठे थे, शीशे पर आकर लगा पत्थर; BJP विधायक की कार पर हमला

मध्य प्रदेश के सागर जिले के बंडा से बीजेपी विधायक वीरेंद्र सिंह लोधी की कार पर शनिवार रात को अज्ञात बदमाशों ने हमला कर दिया। पत्थर लगने से उनकी कार के सामने का शीशा टूट गया। कार में विधायक आगे की सीट पर थे, लेकिन उन्हें कोई चोट नहीं आई। यह घटना बरायठा थाना क्षेत्र के करई गांव के पास की है।

 चलती कार पर पत्थर से हमला

यह वारदात उस समय हुई जब विधायक लोधी अपने विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में आयोजित शादी समारोहों में शामिल होकर लौट रहे थे बंडा विधायक लोधी ने पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई, जिसमें उन्होंने बताया कि वह शनिवार रात विधानसभा क्षेत्र के अलग-अलग गांवों में शादी समारोहों में शामिल होने गए थे। जब वे लौट रहे थे, तभी सिलोट नदी के घाट पर अज्ञात व्यक्ति ने चलती कार पर पत्थर मारा।

हमले में कार का कांच टूट गया 

उन्होंने अपनी शिकायत में बताया कि वे आगे की सीट पर बैठै थे और कार के सामने वाले कांच पर आकर पत्थर लगा, जिससे कांच टूट गया। पुलिस ने विधायक की शिकायत पर अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और जांच की जा रही है।

दमोह संसदीय क्षेत्र में बंडा विधानसभा

बता दें कि बंडा विधानसभा दमोह संसदीय क्षेत्र में आता है, जहां 26 अप्रैल को वोटिंग हुई थी। दमोह से बीजेपी ने राहुल सिंह लोधी को टिकट दिया था, जो दमोह विधानसभा सीट से विधायक रह चुके हैं। इनका मुकाबला कांग्रेस के तरवर सिंह लोधी से है। इनके भाग्य का फैसला जनता ने कर दिया है। अब नतीजे 4 जून को आएंगे  साल 2019 और 2014 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी के प्रह्लाद सिंह पटेल ने यहां से जीत हासिल की थी। (IANS)

Zee NewsTimes

Founded in 2018, Zee News Times has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button