देश

PM MODI 27 जून को दो वंदे भारत एक्सप्रेस को दिखाएंगे हरी झंडी

भोपाल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आगामी 27 जून को मध्यप्रदेश को दो और वंदेभारत एक्सप्रेस की सौगात देंगे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बताया कि प्रधानमंत्री  मोदी 27 जून को मध्यप्रदेश प्रवास पर आएंगे। इस दौरान वे भोपाल में दो वंदेभारत ट्रेन, भोपाल-इंदौर और भोपाल-जबलपुर का शुभारंभ करेंगे।

इसके बाद वे भारतीय जनता पार्टी के कार्यक्रम में भाग लेंगे। प्रधानमंत्री 27 जून को ही शहडोल में वीरांगना रानी दुर्गावती बलिदान दिवस कार्यक्रम और वीरांगना रानी दुर्गावती गौरव यात्रा के समापन कार्यक्रम में भी शामिल होंगे। इसके पहले 22 जून को वीरांगना रानी दुर्गावती गौरव यात्रा का शुभारंभ गृहमंत्री अमित शाह बालाघाट से करेंगे।

ये यात्रा 22 जून को प्रदेश के 5 अंचलों बालाघाट से शहडोल, छिंदवाड़ा से शहडोल, सिंगरामपुर से शहडोल, कलिंजर फोर्ट (उप्र) से शहडोल और धौहनी (सीधी से शहडोल) तक निकाली जाएगी। बालाघाट में गृह मंत्री अमित शाह, छिंदवाड़ा में सांसद दुर्गादास उईके, सिंगरामपुर में मंत्री विजय शाह, रानी दुर्गावती के जन्मस्थान कालिंजर में राज्यसभा सांसद संपतिया उईके और धौंहनी में पार्टी की लोकसभा सांसद श्रीमती हिमाद्रि सिंह यात्रा का शुभारंभ करेंगी।

ये यात्राएं गांव-गांव होते हुए जाएंगी। 27 जून को शहडोल में प्रधानमंत्री  मोदी की उपस्थिति में कार्यक्रम का समापन होगा। इस दौरान सिकलसेल एनीमिया बीमारी से मुक्ति का कार्यक्रम भी लॉन्च होगा। वे मध्यप्रदेश में एक करोड़ आयुष्मान कार्ड का प्रतीकात्मक रूप से वितरण भी करेंगे।

Zee NewsTimes

Founded in 2018, Zee News Times has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button