देश

कश्मीर घाटी में 24 घंटे में सात आतंकी ढेर, इस साल 114 आतंकियों का सफाया

कुपवाड़ा। कश्मीर घाटी में 30 जून से शुरू हो रही अमरनाथ यात्रा में बाधा डालने के लिए तैयार बैठे आतंकियों के सफाए के लिए सुरक्षाबलों ने अभियान चलाया है। घाटी में पिछले 24 घंटे के दौरान सुरक्षाबलों ने तीन अलग-अलग मुठभेड़ों में 7 आतंकियों को ढेर किया है। इसके साथ ही इस साल अब तक कुल 114 आतंकियों का सफाया किया गया है।

सुरक्षाबलों ने पिछले 24 घंटों में दौरान सात आतंकी मारे हैं जिनमें कुपवाड़ा में चार, कुलगाम में दो और पुलवामा में एक आतंकी को ढेर किया गया है। इस दौरान सुरक्षाबलों ने कुपवाड़ा में सुरक्षाबलों ने चार आतंकियों को गिरफ्तार भी किया है। मारे व पकड़े गए आतंकियों से बड़ी मात्रा में हथियार तथा गोला-बारूद बरामद किया गया है। पकड़े गए आतंकियों से पूछताछ की जा रही है।

आईजीपी कश्मीर विजय कुमार ने बताया कि पिछले 24 घंटे के भीतर सुरक्षाबलों ने कश्मीर घाटी में सात आतंकियों को मार गिराया है। कुपवाड़ा जिले के लोलाब इलाके में रविवार दोपहर से सोमवार सुबह तक चली मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने चार आतंकियों को मार गिराया है। कुपवाड़ा जिले के लोलाब में मारे गए चार आतंकियों में एक पाकिस्तानी है। उन्होंने बताया कि लोलाब में सुरक्षाबलों ने एक आतंकी शौकत अहमद शेख को गिरफ्तार भी किया था, जिसने कुपवाड़ा में छिपे इन आतंकियों के बारे में बताया था।

आईजीपी ने बताया कि रविवार सुबह सबसे पहले कुलगाम के डीएचपोरा इलाके में मुठभेड़ शुरू हुई। रविवार शाम को सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ में जैश-ए-मोहम्मद के दो आतंकियों को मार गिराया गया। रविवार देर रात सुरक्षाबलों के अभियान के दौरान सोमवार सुबह एक आतंकी को मार गिराया जिसे स्थानीय बताया जा रहा है। पुलवामा में सुरक्षाबलों अभियान का अभियान अभी भी जारी है। उन्होंने बताया कि पिछले दस दिनों में सुरक्षाबलों ने 24 आतंकियों को मार गिराया गया है। कश्मीर घाटी में इस साल अब तक 32 विदेशी आतंकियों समेत कुल 114 आतंकी मारे गए हैं।

Zee NewsTimes

Founded in 2018, Zee News Times has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button